back to top

बच्चों के इलाज के लिए सिखायी गयी आक्सीजन थेरेपी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में आक्सीजन की कमी होने पर उन्हें विशेष तरह से इलाज की जरूरत होती है। जरा ही असावधानी उनकी मौत की वजह बन जाती है। ऐसी स्थिति में बच्चों को कैसे इलाज दिया जाये, इसका प्रशिक्षण डॉक्टर व स्टाफ को दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि आक्सीजन की कमी बच्चों में एक खतरा पैदा करती है। अधिक आबादी होने के कारण उत्तर प्रदेश को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ को आक्सीजन थेरेपी के ज्ञान और कौशल को बढ़ाने तथा बाल मृत्यु दर को कम करने के मकसद से किया गया। केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा. सूर्यकान्त ने आक्सीजन वितरण और निगरानी के लिए उपयोग किए जाने वाले विभिन्न स्रोतों और उपकरणों के बारे में बताया।

डा कोविद शर्मा ने हाइपोक्सिमिया का पता लगाने के संकेतों और तरीकों पर चर्चा की। डा माला कुमार और डा पियाली भट्टाचार्य ने बच्चों में प्रीटर्म स्मॉल बेबी इलनेस और निमोनिया की पहचान और प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
डा शालिनी त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षण में नवजात शिशु पुनर्जीवन पर जानकारी और डॉ अंकित कुमार के द्वारा निरन्तर सकारात्मक वायुमार्ग दबाव के उपयोग के बारे में और चिकित्सालयों में संक्रमण को रोकने के लिए किये जाने वाले प्रयास एवं प्रभावी तरीको की जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और डॉक्टरों, नर्सों और विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की। कार्यक्रम में पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डा सूर्यकान्त, डा वेद प्रकाश, महाप्रबंधक व 40 चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...