back to top

जुलाई में लगे 13 करोड़ से अधिक टीके: मांडविया

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि जुलाई में 13 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना टीके की खुराक दी गई है। इस दौरान उन्होंने सरकार के टीका मुहैया कराने के कार्यक्रम पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की टीकाकरण मुहिम में इस महीने और तेजी आने वाली है। स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी से कहा कि वह देश के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा किए गए कार्यों को लेकर वह भी हर देशवासी की तरह गौरवान्वित महसूस करें। टीकों की पिछले महीने उपलब्धता पर सवाल करने संबंधी गांधी के ट्वीट के जवाब में मांडविया ने कहा कि जुलाई में 13 करोड़ से अधिक खुराक दी गई तथा इस महीने इस मुहिम को और गति मिलने वाली है। मांडविया ने गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया किसुना है, जुलाई में जिन 13 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए, उनमें से आप भी एक हैं, लेकिन आपने हमारे वैज्ञानिकों के लिए एक शब्द नहीं बोला। जनता से टीके लगाने की अपील नहीं की।

 

 

मतलब, आप टीकाकरण के नाम पर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल टीके की नहीं, आपमें परिपक्वता की कमी है। मांडविया ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है। अब तो उन पर और देश पर आपको (गांधी को) भी गर्व होना चाहिए। इससे पहले, गांधी ने व्हेयर आर वैक्सीन्स (टीके कहां है) हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया था कि जुलाई चला गया है, टीकों की कमी नहीं गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देशभर में लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 47 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 60,15,842 खुराक दी गई । राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी कोविड रोधी टीके की तीन करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

डेढ़ लाख वसूलने के बाद मरीज को किया रेफर, मौत

सरकारी अस्पताल में नहीं मिला वेंटीलेटर वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। सरकारी अस्पतालों की लचर व्यवस्था निजी अस्पतालों को लूट का मौका दे रही है। इसी का...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...