back to top

पार्काे में लगी हाथी की मूर्तियों को ढकने का आदेश अभी नहीं मिला: जिला प्रशासन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पार्क में लगी बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी की मूर्तियों को ढकने का कोई आदेश चुनाव आयोग से जिला प्रशासन को अभी तक नहीं मिला है।

जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव

हालांकि जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद ही चुनाव आयोग से इस बाबत पत्र लिखकर पूछा था। गौरतलब है कि 2014 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने राजधानी लखनऊ और गौतमबुध्द नगर में विभिन्न पार्काे में लगी हाथी की मूर्तियों को ढकने के आदेश दिए थे। जिसपर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि खुला हाथी लाख का, ढका हाथी सवा लाख का। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल तथा काशीराम इको पार्क में हाथी की दर्जनों मूर्तियां लगी हैं । इसके अलावा गौतमबुध्द नगर में भी पार्काे में हाथी की मूर्तियां लगी हैं।

लखनऊ कौशल राज शर्मा ने मंगलवार

जिलाधिकारी ,लखनऊ कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को बातचीत में बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने पार्काे में लगी हाथी की मूर्तियों को ढकवाने का आदेश दिया था और उन्हें ढक भी दिया गया था। इस बार चुनाव आचार संहिता लगने के बाद जिला प्रशासन ने 12 मार्च को मूर्तियों को ढकने के बारे में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पूछा था लेकिन अभी तक चुनाव आयोग से कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में तो मूर्तियां ढकी गई थी लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग मूर्तियां ढकने का आदेश देता है तो उन्हें तुरंत ढकवा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...

बिजुरी चमके बरसे मेहरवा… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ .प्र. द्वारा आयोजित कथक संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया। कथक...

कॉलेज में मैंने सबसे पहला आडिशन दिया था : मनराज वीर

लखनऊ। एक ऐसे परिवार से आने वाले जिसका म्यूजिक से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, मनराज वीर ने कभी नहीं सोचा था कि...