back to top

प्रदेश में सपा ही भाजपा का कर सकती है मुकाबला : अखिलेश यादव

लखनऊ/हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय और अत्याचार चरम पर है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है। इसीलिए भाजपा सरकार सबसे ज्यादा अन्याय और अत्याचार समाजवादी पार्टी के नेताओं पर कर रही है। भाजपा से हर मुकाबले के लिए समाजवादियों को तैयार रहना होगा।

हरदोई जनपद में लोक जागरण अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काफी बातें सीख रहे हैं। मुझे भरोसा है कि पार्टी नेता, कार्यकर्ता और बूथ स्तर के साथी पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। आम जनता को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में भरोसा है। आने वाले समय में पार्टी लोकसभा चुनाव जीतने जा रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में अब समय नहीं बचा है। आने वाले चार पांच महीने में पूरे देश और प्रदेश में पूरा माहौल चुनावी होगा। इस चुनाव में भाजपा को हटाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाजवादियों की है। हमें अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भरोसा है कि समाजवादी एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ भाजपा का मुकाबला करेंगे और उसे हरायेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है जबकि समाजवादियों ने आम जनता, किसानों, नौजवानों के लिए काम किया। इसका उदाहरण समाजवादी सरकार में बना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और इस सरकार में बन रहा गंगा एक्सप्रेस-वे हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से प्रतिदिन एक करोड़ रूपये सरकार के खजाने में आ रहा है। यह सरकार का एक्सप्रेस-वे है। गंगा एक्सप्रेस-वे में हो सकता है टोल प्रतिदिन एक करोड़ रूपये से ज्यादा आयेगा। वह सरकार के खजाने में नहीं जायेगा। वह एक उद्योगपति की जेब में जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व सांसद उषा वर्मा ने कहा कि कहा कि जब हमारे सिर से बड़ों का साया छूटा तब आप लोगों ने इस बेटी को बहू को सबसे बड़ी पंचायत की चौखट लांघने का आप लोगो ने सम्मान दिया। आज देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है उसे हम सबको मिल कर बचना है और 2024 मे देश की राजनीति को बदलने का काम करेंगे।

सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरे ने कहा कि मैं आपका ऐसा सिपाही हूं, मैने कसम खाई है प्रहलाद भक्त की, हरदोई के जांबाज युवाओं की, मेरा सिर झुकेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगे और किसी के आगे नहीं झुकेगा, बाकी किसी के आगे वीरे यादव नहीं झुकेगा। शिविर में नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, लालजी वर्मा पूर्व मंत्री, रामअचल राजभर विधायक, डॉ. राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, ऊषा वर्मा पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री आरके चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय, शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आदि प्रमुख नेता शामिल रहे।

आजम खां के लिए छलका दर्द

अखिलेश ने कहा कि देश के इतिहास में और किसी भी प्रदेश में अभी तक जितना अन्याय भाजपा सरकार ने मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार के साथ किया है उतना किसी के साथ नहीं हुआ होगा। आजम और उनके परिवार के लोगों को जेल भेजना भाजपा की सोची समझी साजिश और षड़यंत्र के तहत हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम लोग जैसे ही दूसरे न्यायालय में जाएंगे उन्हें न्याय मिलेगा और वे हम लोगों के साथ कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...