back to top

महानवमी पर बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना, देखें वीडियो

  • शारदीय नवरात्र की महानवमी को नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गोरक्षपीठाधीश्वर ने
  • कन्या पूजन अनुष्ठान में अपने हाथों से भोजन परोसा मुख्यमंत्री ने, दक्षिणा व उपहार देकर कन्याओं से लिया आशीर्वाद

गोरखपुर, विशेष संवाददाता। मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा व सम्मान गोरक्षपीठ की परंपरा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान की अनेक योजनाओं से इस परंपरा का व्यावहारिक धरातल पर विस्तार किया है। मातृ शक्ति के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करते हुए सीएम योगी ने बुधवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन किया, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।

बुधवार को मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के अन्न क्षेत्र के प्रथम तल स्थित भोजन कक्ष में पीतल के परात में जल से नौ नन्ही बालिकाओं के बारी-बारी पांव धोये। दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार के बीच उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत आदि का तिलक लगाया। पुष्प और दुर्वा से उनका अभिषेक किया।

माला पहनाकर, चुनरी ओढ़ाकर, उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने एक छह माह की बच्ची के भी पांव पखारे और पूजन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने हनुमानजी के वेश में आए एक बालक को भी तिलक लगाया और माला पहनाकर अंगवस्त्र ओढ़ाया। पूजन के बाद कन्याओं और बटुकों को मंदिर की रसोई में पकाया गया ताजा भोजन प्रसाद सीएम योगी ने अपने हाथों से परोसा। नौ कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पहुंची बालिकाओं और बटुकों का भी मुख्यमंत्री ने पूजन कर आरती उतारी। सभी को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कन्याओं व बटुकों को अपने हाथों से भोजन परोसा 
अपने महराज जी (सीएम योगी आदित्यनाथ) का प्यार-दुलार पाने के लिए नन्हीं बालिकाओं व बटुकों की आतुरता देखते ही बन रही थी। सत्कार और स्नेह के भाव से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर नौ कन्याओं व बटुक भैरव के पांव पखारे और पूजन किया। इस दौरान सीएम योगी के हाथों दक्षिणा मिलने से ये बालिकाएं काफी प्रफुल्लित दिखीं। पूजन के बाद कन्याओं व बटुकों को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसते समय सीएम निरंतर संवाद भी करते रहे। यह भी ख्याल रखते रहे कि किसी भी बालक-बालिका की थाली में प्रसाद की कोई कमी न रहे। इसे लेकर वह मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों को निर्देशित करते रहे।

कन्या पूजन के दौरान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए जगद्गुरु स्वामी संतोषाचार्य सतुआ बाबा आदि मौजूद रहे। सीएम योगी ने कन्या पूजन से पूर्व प्रातःकाल के पूजन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना की।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...