back to top

मरम्मत के बाद भारत की सबसे प्राचीन मस्जिद की पुरानी शान बहाल

त्रिशूर (केरल)। भारतीय उप महाद्वीप की सबसे पुरानी त्रिशूर की मस्जिद मरम्मत के बाद नमाजियों और आम लोगों के लिए फिर से खोली जाएगी। राज्य संचालित मुजिरिस हेरिटेज प्रोजेक्ट (एमएचपी) के तहत चेरामन जामा मस्जिद की सुंदरता को करीब 30 महीने के कार्य के बाद बहाल कर दी गई है। यह मस्जिद 629 ईस्वी में बनाई गई थी। एमएचपी के प्रबंध निदेशक पी एम नौशाद ने कहा कि त्रिशूर जिले के कोडुंगल्लूर में स्थित इस ढांचे को उसकी मूल शैली और संरचना के साथ बहाल किया गया है और इस पर करीब 1.14 करोड़ रुपये का खर्च आया। उन्होंने बताया कि इसकी मरम्मत मई, 2019 में शुरू हुई थी और इसके अलावा मस्जिद में दो मंजिला इस्लामिक हेरिटेज म्यूजियम (इस्लामिक विरासत संग्रहालय) का निर्माण भी करीब एक करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। सरकार को मरम्मत कार्य पूरा होने की जानकारी देने के बाद एमएचपी अधिकारी अब मुख्यमंत्री पी विजयन की आम लोगों के लिए इस मस्जिद को खोलने की तारीख की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

नौशाद ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मौखिक तौर पर कही जाने वाली परंपरा के अनुसार चेरामन पेरुमल नाम का राजा सातवीं शताब्दी में अरब गए थे, जहां उन्होंने पैगंबर मोहम्मद से मुलाकात की और इस्लाम धर्म अपना लिया। वहां से उन्होंने एक फारसी विद्वान मलिक इब्न दिनार के जरिए भारत खत भिजवाए और ऐसा माना जाता है कि दिनार ने राजा की मौत के पांच साल बाद, 629 ईस्वी में मस्जिद का निर्माण कराया।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...