back to top

कार्तिक पूर्णिमा पर अलर्ट रहे अधिकारी, मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

सीओ एवं थानेदार अपने हेडक्वार्टर पर ही रात्रि निवास करें

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर जनसुनवाई करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने रविवार को लोक भवन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर आहूत एक बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में जिला, रेंज, जोन व मण्डल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्य सचिव ने कहा कि कल कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान आदि मेलों का आयोजन होगा। कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। अत: हमें सतत सतर्क-सावधान रहना होगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी/थानेदार आदि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने हेडक्वार्टर पर ही रात्रि निवास करें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पीड़ित व्यक्ति को तत्काल सहायता पहुंचायी जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर जनसुनवाई करें।

पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन, मण्डल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनके साथ सप्ताह में 02 दिन बैठक करें। पुलिस अधीक्षक जनपद के थानों में की गयी कार्रवाई, शिकायतों, अवेदनों की प्रतिदिन समीक्षा करें। निवेशकों, उद्योगपतियों, व्यापारियों, से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, ताकि स्थानीय स्तर के अपराधी, अराजक तत्व उन्हें परेशान न कर सकें। महिला सम्बन्धी अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करें। सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए ओवर स्पीडिंग करने वालों के खिलाफ एक माह का विशेष अभियान चलाये। गोवध, धार्मिक परिवर्तन जैसे अपराध कारित करने वाले अपराधियों पर जीरो टॉलरेन्स की नीति के तहत कर्रवाई की जाए।

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संवेदनशील घटनाओं में घटना स्थल का स्वयं निरीक्षण करें। अस्पतालों तथा रेलवे स्टेशनों पर अवैध एम्बुलेन्स पर रोक लगायी जाए। लव जिहाद के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए। जनपदों में माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए। रंगदारी के मामलों से निपटने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में फूटपेट्रोलिंग बढ़ायी जाए। आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों का मेरिट के आधार पर निस्तारण किया जाए। धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकरों) से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगायी जाए।

एसडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशान्त कुमार ने कहा कि रेंज/जोन स्तर पर कानून व्यवस्था की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। अवैध टैक्सी तथा बस स्टैण्डों पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाया जाए। इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...