back to top

NQAS टीम परखेगी बलरामपुर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की टीम 11 सितम्बर से बलरामपुर अस्पताल में डेरा डालेगी। करीब तीन दिनों तक यह टीम यहां बारीकी से परीक्षण करेगी और अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था परखेगी।

मालूम हो कि इससे पहले बीते जनवरी माह में प्रदेश स्तर की टीम निरीक्षण करने आयी थी। कई मानकों पर परखने के बाद टीम ने यहां की व्यवस्था पर संतुष्टि जतायी। प्रदेश स्तर पर पास होने के बाद अब अस्पताल को नेशनल लेवल की परीक्षा पास करनी होगी। इसके लिए नेशनल टीम 11, 12 व 13 सितम्बर को करेगी। अस्पताल में इसे लेकर तैयारियां तेज हो गयी है। अस्पताल के निदेशक डा. एके सिंह ने बताया कि सरकार ने देशभर के अस्पतालों में मरीजों से जुड़ी सुविधाएं बढ़ाने और उनकी गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एनक्यूएएस को बनाया है। इसमें चेकलिस्ट के आधार पर सुविधाओं का मूल्यांकन किया जाता है।

मालूम हो कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम अपने तय बिंदुओं पर आकलन करती है। अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्रों को क्वालिटी के मानकों पर परखने के लिए दौरा होता है। इनमें छोटे-छोटे बिंदुओं पर स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया जाता है। इनमें अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्रों में मिलने वाली सुविधा, सफाई व्यवस्था, डॉक्टरों की संख्या आदि के आधार पर सर्टिफिकेशन होता है। अस्पताल को स्टैंडर्ड के हिसाब से मेंटेन भी करना होता है। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ, वेंटिलेशन, प्रति बेड डॉक्टर और नर्स, ओटी की व्यवस्था, स्टाफ की एजुकेशन, स्टाफ को इंफेक्शन कंट्रोल के बारे में जानकारी आदि होते हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...