back to top

अब अगस्त में होगा यूपी के 9 मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण

विशेष संवाददाता
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 जुलाई को सिद्धार्थनगर दौरा स्थगित हो गया है। सिद्धार्थनगर समेत उत्तर प्रदेश को एक साथ 9 मेडिकल कॉलेज का तोहफा प्रदान करने अब वह अगस्त महीने में आयेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के पहले नेशनल मेडिकल काउंसिल इन सभी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर इनके संचालन की संस्तुति प्रदान करेगा। उसकी रिपोर्ट के बाद एक साथ सभी 9 मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण की घोषणा की जायेगी। नेशनल मेडिकल काउंसिल अगस्त के पहले सप्ताह में इन मेडिकल कालेजों का निरीक्षण अपनी रिपोर्ट देगी।

 

देवरिया में नवनिर्मित महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके संकेत भी दिये थे। उन्होंने कहा कि था कि नेशनल मेडिकल काउंसिल की संस्तुति प्राप्त हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से देवरिया के मेडिकल कालेज समेत सूबे के 9 नये मेडिकल कॉलेज का एक साथ शुभारंभ कराया जायेगा।

 

गौरतलब है कि पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 08 नये मेडिकल कॉलेज सूबे में शुरू किये थे। इनमें प्रवेश प्रारम्भ है। साल 2021-22 में 14 नये मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त 16 जनपदों में, जिनमें कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है, वहां राज्य सरकार पीपीपी मॉडल से अगले 06 माह में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने जा रही है। सूबे में आजादी के 70 वर्षों के बाद तक कुल 12 राजकीय मेडिकल कॉलेज बने थे। वर्तमान प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग और अपने संसाधनों से वर्ष 2020-21 तक लगभग 32 मेडिकल कॉलेजों को बनाया या बनाने की स्वीकृति दी है।

RELATED ARTICLES

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...