back to top

2024 ही नहीं, 27 और 32 में भी रिपीट होगी हमारी सरकार: योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेता विरोधी दल अखिलेश यादव पर चुन-चुनकर हमला बोला। सदन के आखिरी दिन शुक्रवार को सीएम योगी जैसे ही बोलने खड़े हुए उन्होंने मशहूर शायर दुष्यंत कुमार के शेर, तुलसीदास की चौपाई और साहित्यकार रामकुमार वर्मा की पंक्तियों के माध्यम से नेता विरोधी दल पर करारे प्रहार किए। सबसे करारा प्रहार उन्होंने यह कह कर किया की 2024 में जीत का फैसला तो गुरुवार को ही लोकसभा में हो गया। यूपी में भी अभी 2027 और 2032 में यही सरकार रिपीट होने वाली है।

सीएम योगी विधान सभा में बाढ़ और सूखा पर हुई चर्चा पर विपक्षी दलों के नेताओं को जवाब दे रहे थे। पहले अपने 1 घंटे 4 मिनट के भाषण में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो घंटे तक के वक्तव्य में विपक्ष के एक-एक कर सभी सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार अपने अन्नदाता किसानों के साथ खड़ी है। योगी ने सदन में बोलने की शुरूआत दुष्यंत की लाइन से की।

उन्होंने कहा कि ‘तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं…कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं’। शुक्रवार सदन में ठहाकों का दृश्य देखने को मिला, तो कभी सरकार विरोधी नारे भी लगे। कभी सदस्य मेज थपथपाते दिखे, तो कभी हूटिंग भी हुई। मुख्यमंत्री शिवपाल की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि शिवपाल जी आपकी कीमत ये लोग नहीं समझेंगे। आपके प्रति हमारी बहुत सहानुभूति है। आपके साथ अन्याय हुआ है। हम जानते हैं कि 2024 में सपा का खाता भी नहीं खुलने वाला है। चाचा अभी से रास्ता तय कर लो। इस पर भाजपा सदस्यों ने जमकर मेजें थपथपार्इं। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों मे नेता विरोधी दल को सड़क पर सांड नजर आते हैं।

लेकिन, कोरोना काल में सड़क पर 40 लाख कामगार प्रवासी नहीं दिखे…। दरअसल ये घर से निकले ही नहीं। हम तो नंदी के रूप में सांड की पूजा करते हैं। शिवपाल जी क्या आप नंदी के रूप में पूजा नहीं करते? जिन सांड की बात आप कर रहे हैं। यही सांड आपके समय में बूचड़खाने में होते थे। हमारे समय में ये किसान पशुधन का पार्ट बने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने तो कांवड़ियों को बैन कर दिया था। जन्माष्टमी महोत्सव को बैन कर दिया गया था। जब मैं आया, तो मैंने पूछा कि जन्माष्टमी पर क्या है् तब बताया गया कि बैन किया गया है। तब मैंने कहा कि जन्माष्टमी सभी थानों और जेल में धूमधाम से मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनकी परेशानी सांड से नहीं, इललीगल स्लाटर हाउस बंद होने से हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार अपने अन्नदाता किसानों के साथ खड़ी है। नेता विरोधी दल और समाजवादी पार्टी के पास प्रदेश के विकास का कोई एजेंडा ना पहले था ना अभी है। जनता इसीलिए बार-बार इनका जवाब दे रही है। जितनी देर मैं लोक भवन में एक महीने में बैठा हूं, उतना नेता विरोधी दल 5 साल में मुख्यमंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय में नहीं बैठे होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ और सूखा से जो किसानों को समस्याएं आई हैं, उनको राहत देने का काम करेगी। अपने भाषण में योगी ने 8-10 बार शिवपाल यादव का नाम लिया। इसी बीच शिवपाल ने बोलना शुरू किया, तो भाजपा के विधायक शिवपाल से बोले, इधर आ जाइए…।

शिवपाल ने कहा कि हमारी तरफ से जो गए हैं, उन्हें जल्दी शपथ दिला दीजिएगा। नहीं तो फिर वापस आ जाएंगे। फिर सीएम योगी ने शिवपाल से कहा कि कुछ इमला भतीजे को सरकार में पढ़ा देते, तो अच्छा रहता। शिवपाल ने कहा कि पहले इंजीनियर रहे, फिर मुख्यमंत्री हो गए। योगी ने शिवपाल यादव से कहा कि आपके रिहर्सल में कमी रह गई। चाचा कुछ तो सिखा दें, अभी बहुत फुरसत है। अभी 2022 से 27 चल रहा है। आगे भी 2027 से 32 तक भी चलेगा। चाचा अभी से तय कर लो, नहीं तो 2027 में सबसे पहले आप ही क्लीन बोल्ड होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने नेता विरोधी दल की बातों को सुना। एक घंटे के भाषण में उन्हें सिर्फ गोरखपुर का जलजमाव दिखाई पड़ा। गोरखपुर में एक ही रात 133 मिमी बारिश हुई, इस वजह से जलजमाव हुआ। वहां के लोग खुश हैं। उन्हें पता है कि अब जलजमाव नहीं होगा।

उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग जन्म से चांदी के चम्मच से खाने के आदी हैं वो किसान, गरीब, दलित की पीड़ा क्या समझेंगे? पिछड़ों, अति पिछड़ों के साथ इन्होंने क्या व्यवहार किया, ये पूरा प्रदेश जानता है। चौधरी चरण सिंह की बातों को अगर सपा ने जरा सा भी ध्यान दिया होता, तो इनके शासन काल में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या न करते।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...