back to top

कोई भी प्रवासी श्रमिक पैदल अथवा बाइक से यात्रा न कर पाए : मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को ट्रक आदि असुरक्षित वाहनों से सवारी ढोने वालों के खिलाफ सख्त कार्वाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रवासी कामगार/श्रमिक पैदल अथवा बाइक से यात्रा न करने पाए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रत्येक जनपद के हर थाना क्षेत्र में एक टीम गठित करते हुए पैदल अथवा बाइक से यात्रा करने वाले प्रवासी कामगारों और श्रमिकों को रोका जाए। उन्होंने ट्रक आदि असुरक्षित वाहनों से सवारी ढोने वालों के खिलाफ सख्त कार्वाई किए जाने के निर्देश भी दिए हैं। योगी ने कहा कि राजस्थान में टिड्डी दल आगमन के मद्देनजर राजस्थान की सीमा से लगे प्रदेश के इलाकों में निगरानी और सतर्कता बरती जाए। टिड्डी नियंत्रण गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए कार्य योजना बनाने का कार्य भी प्रारम्भ किया जाए।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां लोक भवन में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा, राज्य सरकार श्रमिकों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने के लिए राज्य सरकार व्यवस्था कर रही है। सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रवासी कामगारोंाश्रमिकों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाते हुए इनकी हर सम्भव मदद करें। उन्होंने कहा, प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही प्रवासी श्रमिकों को सबसे पहले पेयजल एवं भोजन उपलब्ध कराया जाए। उसके बाद उनकी जांच करके उनके गंतव्य तक सुरक्षित और सम्मानजनक ढंग से पहुंचाया जाए।

प्रवासी श्रमिकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योगी ने कहा कि सम्बन्धित राज्यों के पुलिस महानिदेशक से संवाद करते हुए उनसे अनुरोध किया जाए कि प्रवासी कामगारों/श्रमिकों को ट्रक से न भेजा जाए, बल्कि बस अथवा रेल जैसे सुरक्षित साधनों का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से ट्रेन के माध्यम से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए आवश्यकतानुसार बसों की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा, सम्बन्धित जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए वहां एक टीम की सतत तैनाती की व्यवस्था भी करें। राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें उपलब्ध न होने की स्थिति में निजी बस अथवा स्कूली बस आदि भी प्रयुक्त की जाएं। बसों के चालक, परिचालक, सुरक्षाकर्मी आदि के लिए मास्क और सेनिटाइजर की अनिवार्य रूप से व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के आगमन को देखते हुए पृथक केन्द्र तथा सामुदायिक रसोई की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पृथक केन्द्र में किसी भी स्थिति में मांस अथवा मादक द्रव्यों का प्रयोग न होने पाए। योगी ने कहा कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में उद्योगों के पुन: संचालन की दृष्टि से इन इलाकों में श्रमिकों की उपलब्धता का आकलन किया जाए। महिला स्वयं सहायता समूहों को मास्क निर्माण के साथ-साथ विक्रय के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए। ठेले आदि के माध्यम से मास्क की बिक्री की व्यवस्था की जाए।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...