back to top

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक की कार्वाई का कंपनी पर कोई वित्तीय या व्यावसायिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।कंपनी ने दोहराया कि बैंकिंग इकाई के साथ उसका कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौता या जोखिम नहीं है।

नोएडा स्थित इस दिग्गज फिनटेक कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि पीपीबीएल स्वतंत्र रूप से काम करता है और इसमें पेटीएम का कोई बोर्ड या प्रबंधन हस्तक्षेप नहीं है। कंपनी ने स्पष्ट किया, जैसा कि एक मार्च, 2024 को पहले ही बताया जा चुका है, कंपनी का पीपीबीएल के साथ कोई जोखिम या महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौता नहीं है।

कंपनी द्वारा दी जाने वाली कोई भी सेवा पीपीबीएल के साथ साझेदारी में नहीं है। इसके अलावा, पीपीबीएल स्वतंत्र रूप से संचालित होता है। पेटीएम ने यह भी कहा कि कंपनी पर इसका कोई वित्तीय प्रभाव नहीं है, क्योंकि वह 31 मार्च, 2024 को ही पीपीबीएल में अपने निवेश को बट्टे खाते में डाल चुकी है। कंपनी ने आगे स्पष्ट किया कि उसकी कोई भी सेवा पीपीबीएल से जुड़ी नहीं है और उसकी सहायक कंपनियों सहित सभी पेशकश सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

पेटीएम ने कहा,पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) और उसकी सेवाएं, बिना किसी रुकावट के चल रही हैं, और आगे भी निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। इनमें पेटीएम ऐप, पेटीएम यूपीआई, पेटीएम गोल्ड और सहायक व सहयोगी कंपनियों की अन्य सेवाएं जैसे पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स,पेटीएम कार्ड मशीन, पेटीएम पेमेंट गेटवे और पेटीएम मनी आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवंटित 16.78 लाख रुपये गबन करने के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए जारी 16.78...

सपा जन्मजात महिला विरोधी’ पार्टी, उनके समय नारा था- देख सपाई, बिटिया घबराई: सीएम योगी

विधानमंडल के विशेष सत्र से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पार्टी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोला हमला लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

यूपी विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विपक्ष के खिलाफ भाजपा की महिला विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला विधायकों ने हाल में महिला आरक्षण से...

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों से अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली। विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली जारी रखते हुए अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये (करीब 6.5 अरब डॉलर) की...

हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री अप्रैल में 17 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की अप्रैल में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 51,902 इकाई हो गई। कंपनी ने...

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवंटित 16.78 लाख रुपये गबन करने के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए जारी 16.78...

महिलाओं के लिए 33 % आरक्षण का शासकीय संकल्प छत्तीसगढ़ विस में पारित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बृहस्पतिवार को एक शासकीय संकल्प पारित कर दिया गया, जिसमें परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकसभा और सभी...

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...