back to top

अनुच्छेद-370: गडकरी बोले- कश्मीर पर उठाया गया कदम आतंकवादियों को करारा जवाब

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जे हटाए जाने के केंद्र के फैसले के मद्देनजर इस साल स्वतंत्रता दिवस और अधिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गडकरी ने कहा कि इस फैसले से भारत सरकार ने कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और पाकिस्तान की घुसपैठ की गतिविधियों को करारा जवाब दिया है। वह यहां वंदे मातरम् गीत के सामूहिक गान के मौके पर छात्रों की सभा को संबोधित कर रहे थे। गडकरी ने कहा, अनुच्छेद 370 हटाकर हमने कश्मीर में पाकिस्तान की घुसपैठ की गतिविधियों को करारा जवाब दिया है। आज असल मायने में सभी भारतीयों के सपने पूरे हो गए।

 

उन्होंने कहा, कश्मीर में शांति है और एक तरह से भारत की ओर से आतंकवादियों को कड़ा जवाब मिला है। इस पृष्ठभूमि में कल स्वतंत्रता दिवस और अधिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद गडकरी ने कहा कि हर किसी को अखंड भारत का सपना पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर मौजूद सन्नी देओल की भी तारीफ की। अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने अपने संबोधन में कहा कि उनका मानना है कि अखंड भारत एक दिन निश्चित तौर पर सच्चाई बनेगा। गुरदासपुर से भाजपा सांसद ने कहा, स्वतंत्रता दिवस पर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमें आजादी कैसे मिली। हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, लोकमान्य तिलक और देश के लिए जान की कुर्बानी देने वाले अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद रखना चाहिए। एक स्थानीय एनजीओ मातृभूमि प्रतिष्ठान ने अखंड भारत संकल्प दिवस के मौके पर यहां वंदे मातरम् गान कार्यक्रम आयोजित किया था।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

राष्ट्रीय एकता और ‘फिट इंडिया’ का संदेश देगी ‘एकता दौड़’ 28 को

'फिट इंडिया' अभियान की भावना को बढ़ावा देना हैलखनऊ। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के पावन उपलक्ष्य में श्री सत्य...

नाटक ‘सारा जहां है हमारा’ ने जीता दर्शकों का दिल

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' का हुआ भव्य समापनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल सीजन-10' का...

जैन आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी को यूपी सरकार ने दिया ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा

काकोरी के भगवान पार्श्वनाथ धाम में 24 से 29 जून तक आयोजित होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सवजैन समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभारलखनऊ।...

पुरुषोत्तम माह में नाम जप, दान, हरिकीर्तन से मिलता है सौ गुना फल : सपना गोयल

श्री परमानंद हरि हर मंदिर में हुआ अनुष्ठान लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में देवा...

बंगाल की लोकचित्र परंपरा से रूबरू हो रहे प्रतिभागी

दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। शनिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में बंगाल की प्रसिद्ध लोकचित्र परंपरा...