back to top

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: धनंजय की फिरकी ने न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेला

गॉल: श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय के पांच विकेट झटकने से न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की दो मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के शुरूआती दिन बारिश के कारण खेल रोके जाने तक पांच विकेट गंवाकर 203 रन बना लिए। अनुभवी रास टेलर ने नाबाद 86 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पिछले साल संदिग्ध एक्शन की शिकायत होने के बाद नए एक्शन के साथ गेंदबाजी कर रहे धनंजय ने पिछले छह मैचों में चौथी बार पांच विकेट चटकाए। धनंजय ने 22 ओवर में 57 रन पर पांच विकेट लिए। उनके अलावा टीम के किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों जीत रावल और टाम लैथम ने 64 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई जिसके बाद धनंजय ने अपनी फिरकी का जादू चलाया।

 

लैथम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जो 30 रन बनाने के बाद धनंजय की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच दे बैठे। केन विलियमसम भी तीन गेंद बाद खाता खोले बिना धनंजय की गेंद को शार्ट मिडविकेट पर विरोधी कप्तान दिमुथ करूणारत्ने के हाथों में खेल गए। लंच से पहले के अंतिम ओवर में धनंजय ने बाएं हाथ के बल्लेबाज रावल को गुगली पर पहली स्लिप में धनंजय डिसिल्वा के हाथों कैच कराके मेहमान टीम को तीसरा झटका दिया। उन्होंने 33 रन बनाए। लंच के बाद हालांकि टेलर को हेनरी निकोल्स का अच्छा साथ मिला और दोनों ने 100 रन की साझेदारी निभाई। धनंजय ने निकोल्स की 42 रन की पारी को एलबीडब्ल्यू से तोड़ा। उन्होंने इसके बाद विकेटकीपर बीजे वाटलिंग को भी एक रन के स्कोर पर पगबाधा कर चाय से पहले न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। इस बीच टेलर ने अपना 31वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 131 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके लगाए। दिन का खेल खत्म होते समय टेलर के साथ मिशेल सैंटनर (नाबाद आठ) क्रीज पर मौजूद थे। श्रीलंका और न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपना पहला मैच खेल रहे हैं जिसमें नौ शीर्ष टीम पांच दिनी प्रारूप में खिताब के लिए भिड़ेंगी।

RELATED ARTICLES

ICC महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने उतरेगी चैम्पियन आस्ट्रेलिया

इंदौर । सात बार की चैम्पियन आस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी महिला एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में बुधवार को न्यूजीलैंड की अनुभवी टीम के खिलाफ...

एशिया कप : श्रीलंका को 41 रन से शिकस्त देकर फाइनल में पहुंचा भारत

मैन आफ द मैच वेलालगे ने पांच विकेट चटकाने के बाद नाबद 42 रन की पारी खेली। कोलंबो। कुलदीप यादव की अगुवाई में गेंदबाजों...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...