back to top

ICC महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ आगाज करने उतरेगी चैम्पियन आस्ट्रेलिया

इंदौर । सात बार की चैम्पियन आस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी महिला एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में बुधवार को न्यूजीलैंड की अनुभवी टीम के खिलाफ जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरूआत करना चाहेगी।मौजूदा टी20 चैम्पियन न्यूजीलैंड से उसे कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन आस्ट्रेलिया को आंतरिक चुनौतियों से भी पार पाना होगा। आस्ट्रेलिया के पास प्रतिभा और विकल्पों की कमी नहीं है और टीम की जरूरतों के हिसाब से संतुलन बनाना सबसे बड़ी परेशानी है। बायें हाथ की स्पिनर सोफी मोलिनू और लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहेम अपनी अपनी चोटों से उबर चुकी हैं। अब आस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन को देखना होगा कि अंतिम एकादश में उनकी जगह कैसे बनाई जाये।

उन्हें देखना होगा कि वेयरहेम और अलाना किंग के रूप में दो लेग स्पिनरों को उतारा जाये या आक्रमण को विविधता देने के लिये मोलिनू को शामिल किया जाये। तेज गेंदबाजी में भी आस्ट्रेलिया के पास मेगान शूट, अनाबेल सदरलैंड, एलिसे पैरी, ताहलिया मैकग्रा और डार्सी ब्राउन जैसे खिलाड़ी हैं।बल्लेबाजी में बेथ मूनी, फीबी लिचफील्ड और एशले गार्डनर के साथ कप्तान एलिसा हीली को मोर्चे से अगुवाई करनी होगी।

भारत के खिलाफ ब्रिसबेन में 87 गेंद में 101 रन बनाने वाली जॉर्जिया वोल भी टीम में है जिससे बल्लेबाजी मजबूत होगी। आस्ट्रेलिया ने विश्व कप से ठीक पहले भारत को द्विपक्षीय श्रृंखला में 2 .। से हराकर अपनी बल्लेबाजी मजबूत की है। न्यूजीलैंड को इस आस्ट्रेलियाई टीम को हराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

पिछले साल यूएई में टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत के बाद उपमहाद्वीप में अच्छे प्रदर्शन का उसे आत्मविश्वास मिला है। न्यूजीलैंड ने हालांकि मार्च में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेली है। इसके अलावा 2024 के बाद से वे भारत, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया से श्रृंखला हार चुके हैं। आस्ट्रेलिया हालांकि उन्हें हलके में लेने की गलती नहीं करेगा क्योंकि न्यूजीलैंड ने पिछले साल दस मैचों की हार का सिलसिला तोड़कर टी20 विश्व कप जीता था। उनके पास कप्तान सोफी डेवाइन, सूजी बेट्स, ली ताहुहू, एमेलिया केर और मैडी ग्रीन जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वहीं जॉर्जिया प्लिमर, पोली इंगलिस , एडेन कारसन ओर इजी गेज जैसे युवा खिलाड़ी भी हैं। न्यूजीलैंड टीम ने चेन्नई ओर अबुधाबी में सीएसके अकादमी में अभ्यास करने के बाद बेंगलुरू में अभ्यास मैच भी खेले।


टीमें :
आस्ट्रेलिया :एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्रासन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनू, बेथ मूनी, एलिसे पैरी, मेगान शूट, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहेम।


न्यूजीलैंड :सोफी डेवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, एडेन कारसन, फ्लोरा डेवोनशर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हालीडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस, बेला जेम्स, जेस केर, एमेलिया केर, रोसमेरी मायेर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहू।
मैच का समय : दोपहर तीन बजे से।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...