back to top

परिजनों की मांग, नेताजी की रहस्यमय मृत्यु की जांच के लिए एसआईटी गठित हो

कोलकाता: नेताजी सुभाषचंद्र बोस के परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि सात दशक पहले राष्ट्रवादी नेता के लापता होने को लेकर कायम रहस्य से पर्दा उठाने के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। उन्होंने मोदी से अपील की कि वह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से बात कर सुनिश्चित करें कि उस देश के पास पड़े संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाए ताकि रहस्य से पर्दा उठे। नेताजी के रिश्तेदार और भाजपा नेता चंद्रकुमार बोस ने सोमवार को कहा कि विशेष जांच दल में खुफिया ब्यूरो और केंद्रीय गृह विभाग के कर्मी, नेताजी पर शोध करने वाले लोग, फोरेंसिक विशेषज्ञ और नेताजी के परिवार के लोग शामिल हों। वह प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें 18 अगस्त का उल्लेख स्वतंत्रता सेनानी की पुण्य तिथि के रूप में किया गया है।

 

पीआईबी ने रविवार को ट्वीट किया, पीआईबी महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पीआईबी उनकी पुण्यतिथि पर याद करती है। उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा कि 2016 में नेताजी की फाइलों को सार्वजनिक करने के दौरान केंद्र सरकार जापान सरकार के पास मौजूद फाइलों को हासिल करने में विफल रही। बोस ने कहा कि इन फाइलों में नेताजी के 18 अगस्त 1945 से लापता होने के रहस्य से जुड़े तथ्य हो सकते हैं। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, नेताजी के लापता होने से जुड़े तथ्यों को उजागर करने के लिए प्रतिबद्घ हैं। लेकिन मैं नहीं जानता कि क्या पूरी सरकार ऐसा करने में दिलचस्पी रखती है। हम (नेताजी के परिजन) मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री को तुरंत एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन करना चाहि ताकि रहस्य से पर्दा उठे।

RELATED ARTICLES

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...

लखनऊ को मिलेगी गोमती एक्सप्रेस-वे और नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात

एक्सप्रेस-वे से उत्तराखंड नैनीताल और नेपाल सीमा से सीधे जुडे़गा लखनऊ,एससीआर व एलडीए विजन-2036 के तहत 26 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का खाका...

मुख्यमंत्री योगी से अनुराग ठाकुर की मुलाकात, आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा

लखनऊ। लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास5 मार्ग स्थिति सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...