back to top

IOA के साथ मिलकर डोपिंग के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करेंगे नीरज चोपड़ा

नयी दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भारतीय खेलों में डोपिंग की समस्या से निपटने के लिए पहल की है। उन्होंने अपनी फाउंडेशन के जरिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं जिसका मकसद खिलाड़ियों को डोपिंग के खिलाफ जागरूक करना है। शुक्रवार को यहां आईओए खिलाड़ी फोरम में चोपड़ा ने एक वीडियो संदेश के जरिए नीरज चोपड़ा फाउंडेशन और आईओए के बीच इस पहल की घोषणा की।

चोपड़ा ने कहा, मैंने देखा है कि बच्चे बड़े पदक जीतने के लिए डोपिंग के जरिए अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहते हैं। लेकिन अपनी कहानी से मैं आपको बता सकता हूं कि मुझे ओलंपिक पदक तक पहुंचने में 10 साल लगे।

उन्होंने कहा, खेलों में कुछ हासिल करने के लिए सब्र की जरूरत होती है। मैं देख रहा हूं कि आज के बच्चों में इसकी कमी है। वे चीजें जल्दी हासिल करना चाहते हैं। एक साल में ही 80 मीटर का लक्ष्य पार करना चाहते हैं। ऐसा करने में पांच साल लगते हैं।

इस दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने कहा, कभी-कभी बच्चे ऐसे सप्लीमेंट ले लेते हैं जिनमें मिलावट हो सकती है। जब मैं जूनियर था तो जब भी डोपिंग प्रतिबंध के बारे में सुनता था तो बर्बाद हुए समय को देखकर बहुत हैरान होता था। मैंने तभी खुद से वादा किया था कि मैं कभी यह रास्ता नहीं अपनाऊंगा।भारत पिछले तीन वर्षों से विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की सबसे अधिक डोप उल्लंघन करने वालों की सालाना सूची में सबसे ऊपर रहा है।

RELATED ARTICLES

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को दी पश्चिमबंग दिवस की बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘पश्चिमबंग दिवस’ की बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार उनके...

आम लोग महंगाई से त्रस्त है जबकि भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त में जुटी है: खरगे

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन का आरोप लगाया और दावा किया कि जब...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...