back to top

माँ बोली, हत्या नहीं शैतान का वध किया हैं

बिजनौर। दो दिन पहले एक गांव में हुई युवक हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। मां ने ही अपने पुत्र का गला रेतकर और सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पाठल और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपित युवक नशे में घर आकर अपनी मां के साथ अश्लील हरकत करता था। इसी से परेशान होकर मां ने उसकी हत्या कर दी। आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया है। मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय युवक की घर में सोते हुए हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने मंडावली थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस और स्वाट टीम जांच में जुटी थी। शनिवार रात पुलिस मृतक की 55 वर्षीय मां को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में आरोपित महिला ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने बेटे की धारदार हथियार पाठल (दांती) से गर्दन व सिर पर तीन वार कर हत्या कर दी थी।

मां का कहना है कि बेटा नशेड़ी था और आए दिन घरवालों के साथ मारपीट करता था। उसने कई बार अपने पुत्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नशे की हालत में बार-बार घटना को अंजाम देता था। वह अकसर शराब के नशे में उसके साथ अश्लील हरकत था। इस बात से वह काफी परेशान थी। बेटे के रूप में शैतान दिखने लगा था। इसलिए घटना की रात जैसे ही वह कमरे में चारपाई पर सो गया, तो तभी उसने पाठल से वार कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज भेज दिया गया है। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि बेटे की गंदी हरकतों से परेशान होकर उसकी हत्या की है। टीम में स्वाट प्रभारी सचिन मलिक, एसओ रामप्रताप सिंह शामिल रहा।

हत्या नहीं वध किया है-
आरोपित मां ने पुलिस को बताया कि उसे हत्या का कोई गम नहीं हैं। उसने हत्या नहीं वध किया है। वह बेटे की हरकत से बहुत परेशान थी। उसने मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित किया था। उसकी सजा मिल गई है।

RELATED ARTICLES

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...