back to top

पंजाब और बंगाल में झड़प की खबरों की बीच दोपहर तक 30 प्रतिशत से अधिक मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए देश के विभिन्न राज्यों की 59 सीटों पर सातवें और अंतिम चरण के मतदान में रविवार दोपहर तक 30 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल और पंजाब में हिंसक झड़पों, कुछ मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में खराबी और चुनाव के बहिष्कार की खबरें मिली हैं।

लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत 918 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेगा। सातवें चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, पंजाब की सभी 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ सीट पर मतदान हो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों के लिए दोपहर 1 बजे तक करीब 36.44 प्रतिशत मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग ने कहा कि वाराणसी में लगभग 23.10 प्रतिशत जबकि गोरखपुर में 23.62 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 26 प्रतिशत मतदान महाराजगंज में हुआ है जबकि रॉबर्ट्सगंज में सबसे कम 20.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल में नौ लोकसभा सीटों पर 1.49 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से करीब 32 प्रतिशत मतदाताओं ने सुबह 11 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग किया। यहां हिंसक घटनाओं की भी खबरें मिली हैं।

उत्तर कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा के अनुसार क्षेत्र में दोपहर के समय गिरीश पार्क के निकट देसी बम फेंका गया। पुलिस ने हालांकि कहा कि इलाके में पटाखे छोड़े गए हैं और मतदान शांतिपूर्वक जारी है। कोलकाता दक्षिण में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार माला रॉय ने आरोप लगाया है कि उन्हें मतदान केन्द्र में प्रवेश से रोका गया।

कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों से छिटपुट झड़प की खबरें मिली हैं। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि केन्द्रीय बलों द्वारा मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाताओं को डराया जा रहा है। डायमंड हार्बर सीट से भाजपा प्रत्याशी नीलांजन राय ने आरोप लगाया कि बजबज इलाके में उनकी कार में तोडफ़ोड़ की गई।

ऐसी ही खबरें जादवपुर क्षेत्र से भी मिली हैं जहां भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा की कार पर अज्ञात व्यक्तियों ने कथित हमला किया। एक चुनाव अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, सभी नौ सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। किसी भी मतदान केंद्र से किसी भी तरह की हिंसा की कोई शिकायत नहीं मिली है।

वहीं पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 31 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक करीब 22.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सुबह लुधियाना, समाना और मोगा सहित कई जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खामी की खबरें मिलीं।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...