back to top

मोदी अमीरों का ध्यान रखते हैं, कांग्रेस गरीब वर्ग के लिए काम करती है: राहुल

यमुनानगर (हरियाणा)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि वह (मोदी) अमीरों की सुरक्षा करते हैं जबकि उनकी पार्टी (कांग्रेस) गरीबों, कमजोर वर्गों और किसानों के लिए काम करती है ।

राहुल ने कहा, 2019 का आम चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। इसमें एक तरफ भाजपा, संघ और नरेंद्र मोदी हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस है। राहुल अपने एक दिवसीय दौरे के तहत यहां हरियाणा कांग्रेस की ओर से जारी परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान कई सभाओं को संबोधित करने का उनका कार्यक्रम है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, पिछले पांच साल के दौरान मोदी ने देशवासियों से कई वादे किए। वह जहां कहीं भी जाते हैं, घृणा फैलाते हैं।

क्या किसी को कुछ मिला

यमुनानगर जिले के जगाधरी शहर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, उन्होंने प्रत्येक भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रुपए जमा कराने का वादा किया था। क्या किसी को कुछ मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा के उलट कांग्रेस अपने वादों को पूरा करती है । राहुल ने हाल ही में कांग्रेस की घोषणा एनवाईएवाई का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो पार्टी की योजना न्यूनतम गारंटी आय योजना शुरू करने की है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने 15 उद्योगपतियों के साढे तीन लाख करोड़ रूपए का कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी अमीरों की रक्षा करते हैं । उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस किसानो, कमजोर वर्गों और गरीबों के लिए काम करती है ।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...