back to top

मिशन 2024 : इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में, उद्धव ठाकरे करेंगे मेजबानी

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन का एक बार फिर बैठक होने जा रहा है। इसकी मेजबानी शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) की पार्टी करेगी। राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शनिवार को कहा विपक्षी गठबंधन इंडिया की 31 अगस्त और एक सितंबर को प्रस्तावित तीसरी बैठक की तारीखों का एलान कर दिया है। इस सिलसिले में शनिवार को यहां महा विकास आघाडी (एमवीए) की बैठक के बाद राउत ने संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकर यहां बैठक में शामिल हो रहे पांच मुख्यमंत्रियों समेत विपक्षी नेताओं को 31 अगस्त को भोज देंगे।

उन्होंने बताया कि मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र स्थित ग्रांड हयात होटल में 31 अगस्त की शाम को बैठक होगी, जबकि अगले दिन सुबह 10 बजे से ही बैठक शुरू हो जाएगी। राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विभिन्न विपक्षी नेताओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार से बातचीत करेंगे।

उन्होंने कहा, आज बैठक में शामिल हुए एमवीए नेताओं ने यह सुनिश्चित करने का निश्चय किया कि पटना और बेंगलुरु की तरह ही यहां इंडिया की बैठक सफल रहे।

शनिवार की बैठक में हिस्सा लेने वाले विपक्षी नेताओं में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार, रांकपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके सहयोगी सुभाष देसाई एवं राउत, कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण एवं अशोक चव्हाण, कांग्रेस विधायक दल प्रमुख बालासाहब थोराट, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले शामिल थे। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) 26 दलों का विपक्षी गठबंधन है जिसे भाजपा-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का मुकाबला करने के लिए बनाया गया है।

यह खबर भी पढ़े–

विपक्ष को लोकतंत्र और जनता की नहीं, सिर्फ गठबंधन की चिंता, लेकिन 2024 में मोदी ही आएंगे : शाह

RELATED ARTICLES

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोमानिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की, प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की बातचीत का किया नेतृत्व

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रोमानिया के दौरे पर हैं। यह लगभग तीन दशकों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की रोमानिया की पहली राजकीय...

वरुण धवन और नोरा फतेही ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...