back to top

रक्षा मंत्रालय ने टाट्रा मामले को लेकर वेक्ट्रा कंपनी से कारोबारी सौदे किए निलंबित

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने टाट्रा ट्रक सौदे में गड़बड़ियों के आरोपों में सीबीआई जांच के मद्देनजर वेक्ट्रा एडवांस्ड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (वीएईपीएल) के साथ सभी कारोबारी सौदों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मैसर्स वीएईपीएल के साथ कारोबारी सौदों को 14 अगस्त से एक साल के लिए निलंबित करने की मंजूरी प्रदान की। 2012 में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने दावा किया था कि उन्हें भारतीय सेना के लिए 600 घटिया टाट्रा ट्रकों के बैच की खरीद की स्वीकृति प्रदान करने के लिए 14 करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी।

हर तरह के भूभाग पर चल सकने वाले टाट्रा ट्रकों की आपूर्ति वेक्ट्रा कंपनी को सार्वजनिक क्षेत्र की भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के माध्यम से सेना को करनी थी। रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक पत्र में मैसर्स वीएईपीएल के साथ कारोबारी सौदों के निलंबन को मामले में सीबीआई की जांच से तथा सिंह द्वारा लगाए गए रिश्वत देने के प्रयासों के आरोपों से जोड़ा है।

जनरल (सेवानिवृत्त) सिंह इस समय केंद्रीय मंत्री हैं। मंत्रालय के सतर्कता विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अनुरोध किया जाता है कि इस मंत्रालय के सभी प्रकोष्ठों और सेनाओं द्वारा उक्त फैसले का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...