back to top

टॉप 10 में से तीन कंपनियों मार्केट कैप बढ़ा, रिलायंस इंडस्ट्रीज को जबरदस्त मुनाफा

नयी दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच बीते सप्ताह देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से तीन का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 70,312.7 करोड़ रुपये बढ़ गया जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही। पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ की स्थिति में रहीं।

हालांकि शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को नुकसान का सामना करना पड़ा। इन सात कंपनियों का संयुक्त रूप से घाटा 68,783.2 करोड़ रुपये रहा।एक सप्ताह पहले रिकॉर्डतोड़ तेजी हासिल करने के बाद बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स के लिए पिछला हफ्ता मुनाफावसूली का जोर रहने से 376.79 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट लेकर आया।

हालांकि देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन इस अवधि में 47,021.59 करोड़ रुपये बढ़कर 17,35,194.85 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का भी इस दौरान मूल्यांकन 12,241.37 करोड़ रुपये बढ़कर 6,05,043.25 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 11,049.74 करोड़ रुपये बढ़कर 12,68,143.20 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,235.29 करोड़ रुपये घटकर 6,97,095.53 करोड़ रुपये रह गया।

टीसीएस का मूल्यांकन 12,715.21 करोड़ रुपये घटकर 13,99,696.92 करोड़ रुपये और एसबीआई का मूल्यांकन 10,486.42 करोड़ रुपये घटकर 5,68,185.42 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का पूंजीकरण 7,159.5 करोड़ रुपये घटकर 6,48,298.04 करोड़ रुपये और आईटीसी का मूल्यांकन 3,991.36 करोड़ रुपये घटकर 5,67,645.03 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान भारती एयरटेल का मूल्यांकन 2,108.17 करोड़ रुपये घटकर 5,56,134.58 करोड़ रुपये और एलआईसी का 2,087.25 करोड़ रुपये घटकर 5,01,635.57 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का अपना स्थान बरकरार रखा। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, एयरटेल और एलआईसी रहीं।

RELATED ARTICLES

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...