back to top

सेंसेक्स की टॉप-10 में छह कंपनियों का मार्किट कैप इतने करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को ज्यादा फायदा  

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 70,527.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) रही।

समीक्षाधीन सप्ताह में जहां हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई, वहीं इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) तथा बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत घट गई।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 287.11 अंक या 0.43 प्रतिशत के लाभ में रहा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 22,191.43 करोड़ रुपये बढ़कर 15,90,408.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 17,222.5 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,04,326.62 करोड़ रुपये रही।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 16,953.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,36,035.96 करोड़ रुपये तथा आईटीसी का 7,607.26 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,59,071.10 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 4,581.64 करोड़ रुपये बढ़कर 6,66,639.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन।,971.27 करोड़ रुपये बढ़कर 11,65,135.58 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 19,403.04 करोड़ रुपये घटकर 5,94,252 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 18,258.67 करोड़ रुपये के नुकसान से 13,06,391.11 करोड़ रुपये पर आ गई।

एसबीआई का मूल्यांकन 16,019.67 करोड़ रुपये घटकर 5,14,191.52 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 7,137.72 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,87,746.65 करोड़ रुपये पर आ गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

यह खबर पढ़े- सीएम योगी ने गोरखपुर को दी करोड़ों की सौगात, कहा- नगरीय विकास आज की आवश्यकता

RELATED ARTICLES

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के बंद से झारखंड के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...