back to top

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप घटा, रिलायंस इंडस्ट्री को भारी नुकसान

नयी दिल्ली। स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 2,09,952.26 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,822.46 अंक या 2.24 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 44,195.81 करोड़ रुपये घटकर 5,93,870.94 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 41,994.54 करोड़ रुपये घटकर 17,96,726.60 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 35,117.72 करोड़ रुपये घटकर 6,96,655.84 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 24,108.72 करोड़ रुपये घटकर 9,47,598.89 करोड़ रुपये रह गई।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 23,137.67 करोड़ रुपये घटकर 14,68,183.73 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 19,797.24 करोड़ रुपये घटकर 5,71,621.67 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि इन्फोसिस का मूल्यांकन 10,629.49 करोड़ रुपये घटकर 7,69,496.61 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 5,690.96 करोड़ रुपये घटकर 6,02,991.33 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 5,280.11 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 8,84,911.27 करोड़ रुपये पर आ गई।

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 46,891.13 करोड़ रुपये बढ़कर 13,29,739.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

RELATED ARTICLES

होर्मुज के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए बड़ा जोखिम कम हुआ है, लेकिन आपूर्ति असंतुलित और महंगी होगी।...

बांस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एडीबी ने 4.22 करोड़ डॉलर का कर्ज मंजूर किया

नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने देश के पूर्वाेत्तर राज्यों में बांस उद्योग के विकास के लिए 4.22 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लघु-व्यय...

मंदसौर में कार-ट्रक टक्कर में चार की मौत, दो अन्य घायल

मंदसौर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बृहस्पतिवार को एक कार की ट्रक से टक्कर हो जाने से चार लोगों की मौत...

डगर चलत देखो श्याम… पर दिखा कथक का मनमोहक रूप

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन दिवस पर बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला...

महिला उद्यमियों की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए फिक्की फ्लो ने लॉन्च किया फ्लो शी राइज

100 से अधिक आवेदनों में से 33 महिला उद्यमियों का हुआ चयन, तीन दिवसीय बूट कैंप में मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लखनऊ। महिला उद्यमिता को...

शब-ए-आशूर के अलम की जियारत को बेकरार हुए अजादार

लखनऊ। शब-ए-आशूर का जुलूस गुरुवार को विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित इमामबाड़ा नाजिम साहब से निकलते ही फिजा में या हुसैन, या हुसैन की दर्द भरी...

101 पक्षियों को पिंजरे से आजाद कर अग्निकांड में शहीद हुए बच्चों को दी श्रद्धांजलि

यह कार्यक्रम 1090 चौराहे पर किया गयालखनऊ। अत्यंत हृदयविदारक घटना में,हमने अपने कई होनहार बच्चों को खो दिया है। इस दुखद हादसे में 15...

काकोरी जैन मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

16 स्वप्नों के फलादेश से आनंदित हुए श्रद्धालुआज निकलेगी जन्म कल्याणक शोभायात्रालखनऊ। काकोरी जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन...

माई फर्स्ट एनकाउन्टर में दिखी राष्ट्रभक्ति व ईमानदारी

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार...