back to top

एसटीएफ के राडार पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी

-गुणवत्ता के संबंध में भेजी गई गोपनीय चिट्ठी लीक करने वाले लोगों की तलाश तेज

लखनऊ। कोरोना संकट (कोविड-19) से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को बचाव के लिए दी जाने वाली पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किट की घटिया सप्लाई का मामला सामने आने के बाद इसकी एसटीएफ ने जांच शुरू करते हुए विभाग के कई आला अधिकारियों को जांच के घेरे में लिया है। इनमें से कुछ अधिकारियों से पूछताछ कर उनके बयान लिये गये हैं। इसके साथ टास्क फोर्स की टीम पीपीई किट की गुणवत्ता के संबंध में भेजी गई गोपनीय चिट्ठी लीक करने वाले लोगों की भी तलाश कर रही है।

एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशक डॉ. केके गुप्ता के बयान दर्ज किये जाने के बाद इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा के सचिव और वित्त नियंत्रक से भी शीघ्र ही पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही मेरठ मेडिकल कॉलेज सहित कई मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों के बयान दर्ज किए जाएंगे। एसटीएफ के एक अधिकारी की माने तो उप्र मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी के दबाव में कंपनी से किट खरीदी गयी थी। लेकिन अब इसमें गड़बड़ी सामने आने पर आला अधिकारी सारा ठीकरा कंपनी के माथे पर फोड़कर अपने आप को बचाने में जुट गए है। बताया जा रहा है जिस अधिकारी के दबाव में ये पीपीई किट खरीदी गयी थी, उस अधिकारी से एसटीएफ शीघ्र ही पूछताछ करेगी।

उधर, इस पूरे मामले में घटिया किट सप्लाई के दोषियों तक पहुंचने के अलावा एसटीएफ गुणवत्ता के संबंध में भेजी गई गोपनीय चिट्ठी लीक करने वाले लोगों की भी तलाश रही है। इस संबंध में रविवार को कई जगहों पर छापेमारी की गयी है। गौरतलब है कि यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की तरफ से खरीदी गई पीपीई किट को लेकर 16 अप्रैल को बड़ा खुलासा हुआ था। मेरठ मेडिकल कॉलेज सहित कई कॉलेजों ने किट की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उनका इस्तेमाल करने से इंकार कर दिया था।

जिसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने किट के उपयोग पर रोक लगा दी है। हालांकि लखनऊ के केजीएमयू, लोहिया इंस्टिट्यूट और लोकबंधु में किट पहुंची भी नहीं थी। इस बीच शुरू हुई जांच ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक इस मामले से जुड़ी हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है। किट की गुणवत्ता के साथ ही गोपनीय दस्तावेजों के लीक होने को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

दूसरी तरफ महानिदेशक डॉ. केके गुप्ता का कहना है कि किट में गड़बड़ी का खुलासा होते ही केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान, सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान, नोएडा के जीआईएमसी, एसएससीएच संस्थान, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, मेरठ झांसी, गोरखपुर, कन्नौज, जालौन, बांदा, बंदायू, सहारपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर और अयोध्या मेडिकल कॉलेज को पत्र भेजकर कॉरपोरेशन की किट का इस्तेमाल न करने के लिए आदेश जारी कर दिये गये थे।

फिलहाल एसटीएफ ने चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डॉ. केके गुप्ता के बयान दर्ज कर लिये हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...