back to top

बंगाल में ममता बनर्जी चला रही हैं माफिया राज: अमित शाह

उलुबेरिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में माफिया राज चला रही हैं। उन्होंने दावा किया कि गौ तस्करी में राज्य शीर्ष पर है और यह घुसपैठियों के लिए पनाहगाह बन गया है।

शाह ने यहां एक रैली को संबोधित

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे सुनिश्चित करें कि भाजपा को राज्य में 42 में से 23 से अधिक सीटें मिलें। शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बंगाल में सिंडीकेट राज को 90 दिन के अंदर खत्म करना सुनिश्चित करेगी। पश्चिम बंगाल में सिंडीकेट का मतलब कथित राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों द्वारा चलाए जा रहे कारोबारों से है। ए लोग प्रमोटरों और ठेकेदारों को अक्सर ऊंचे दामों पर खराब गुणवत्ता का सामान खरीदने के लिए विवश करते हैं।

शाह ने दावा किया

शाह ने दावा किया, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी राज्य में माफिया राज चला रही है। राज्य गौ तस्करी में शीर्ष पर है और राज्य घुसपैठियों के लिए पनाहगाह में तब्दील हो गया है। उन्होंने ममता बनर्जी पर बंगाल को दिवालिया राज्य बनाने का आरोप लगाया और कहा कि यहां केवल उनके (बनर्जी) रिश्तेदार और टीएमसी के मंत्री फले-फूले हैं। शाह ने आरोप लगाया कि विवादित एनआरसी का विरोध कर रहीं बनर्जी लोगों को भ्रमित कर रही हैं।

बाहर करने के लिए एनआरसी लाएंगे

उन्होंने चुनाव जीतने के बाद हर राज्य में एनआरसी लागू करने का वादा किया। भाजपा नेता ने कहा, हमारा एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालने के लिए देशभर में एनआरसी लागू करने का वादा है। पहले हम नागरिकता (संशोधन) विधेयक लाएंगे ताकि सभी शरणार्थियों को नागरिकता मिले और फिर हम घुसपैठियों को बाहर करने के लिए एनआरसी लाएंगे। बनर्जी लगातार दावा करती रही हैं कि असम से अवैध शरणार्थियों को बाहर करने के लिए लाया गया एनआरसी असल में भारतीय नागरिकों को शरणार्थी बना देगा।

RELATED ARTICLES

घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 726 अंक उछला

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को शुरूआती कारोबार में जोरदार वापसी की। आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

अब्दुल्ला ने जंतर-मंतर पर दिए गए बयान के लिए महबूबा परसाधा निशाना, पूछा- माफी कहां है?

श्रीनगर/नई दिल्ली। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच जंतर-मंतर बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार...

राष्ट्रमंडल खेल: हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए

ग्लास्गो। हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन के महिलाओं के 69 किग्रा वजन वर्ग में रजत पदक जीता जबकि गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर में...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

अब्दुल्ला ने जंतर-मंतर पर दिए गए बयान के लिए महबूबा परसाधा निशाना, पूछा- माफी कहां है?

श्रीनगर/नई दिल्ली। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच जंतर-मंतर बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार...

दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन,बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे और अभिनेता-निर्देशक सुनील आनंद का निधन हो गया है। 70 वर्ष की...

कक्षा छह की छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

बलिया। बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा से अश्लील...