back to top

अमेठी में बड़ा हादसा, वाहन की टक्कर से बस में सवार पांच यात्रियों की मौत, 12 घायल

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से सिवान (बिहार) जा रही एक बस एक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 68.8 के पास हुआ। शुकुल बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) तनुज पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन से टकराने के बाद बस का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

पाल के अनुसार, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पाल ने कहा कि पांचों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

एसबीआई लखनऊ मंडल ने शहीद सैनिक के परिवार को सौंपा 1 करोड़ का बीमा चेक

लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के लखनऊ मंडल ने सशस्त्र बलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक शहीद सैनिक के परिवार...

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष से शुरू होगा, पहले चरण में 5.72 लाख परिवारों ने ली स्व-गणना सुविधा

नयी दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने शुक्रवार को कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अब तक 5.72 लाख से...

यूपी SIR…. अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए… कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता...

एसबीआई लखनऊ मंडल ने शहीद सैनिक के परिवार को सौंपा 1 करोड़ का बीमा चेक

लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के लखनऊ मंडल ने सशस्त्र बलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक शहीद सैनिक के परिवार...

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें प्रभावित… आकलन जारी है: केंद्रीय कृषि मंत्री

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से कई राज्यों में करीब 2.49 लाख हेक्टेयर...

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष से शुरू होगा, पहले चरण में 5.72 लाख परिवारों ने ली स्व-गणना सुविधा

नयी दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने शुक्रवार को कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अब तक 5.72 लाख से...

सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना रोकने की मांग वाली याचिका खारिज की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जाति आधारित जनगणना रोकने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी...

यूपी SIR…. अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए… कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता...

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी लय जारी रखने उतरेगा पंजाब किंग्स

मुल्लांपुर। पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने वाली पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक संघर्ष कर...