back to top

महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को महामंडित करना राष्ट्रद्रोह है, माफी मांगें मोदी एवं शाह: दिग्विजय

उज्जैन (मध्यप्रदेश)। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिए जाने से जुड़े कथित बयान की घोर निंदा करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि गोडसे को महामंडित करना देशद्रोह है।

उन्होंने कहा कि प्रज्ञा के इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मध्यप्रदेश में भाजपा के लोगों को बयान देना चाहिए और देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

प्रज्ञा द्वारा विवादित बयान दिए जाने के चंद घंटों बाद दिग्विजय ने उज्जैन में मीडिया से कहा, राष्ट्रपिता (महात्मा गांधी) के खिलाफ (प्रज्ञा ने) जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, मैं उसकी घोर निंदा करता हूं।

उन्होंने आगे कहा, नाथूराम गोडसे हत्यारा था और उसको महामंडित करना राष्ट्रभक्ति नहीं है। ए राष्ट्रद्रोह है। दिग्विजय ने कहा, नरेन्द्र मोदीजी, अमित शाह जी और मध्यप्रदेश के भाजपा के लोग इस पर बयान दें और देश से माफी मांगें।

देवास लोकसभा सीट पर 19 मई को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी के समर्थन में रोड शो कर रहीं प्रज्ञा ने एक सवाल के जवाब में स्थानीय न्यूज चैनल से बृहस्पतिवार को कहा, नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के गिरेबान में झांक कर देखें।

अबकी बार चुनाव में ऐसा बोलने वालों को जवाब दे दिया जाएगा। प्रज्ञा से कमल हासन के हालिया बयान के बारे में सवाल किया गया था। मालूम हो कि कुछ दिन पहले मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक एवं मशहूर अभिनेता कमल हासन ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के संदर्भ में विवादित बयान देते हुए कहा था कि आजाद भारत का पहला चरमपंथी एक हिंदू था।

प्रज्ञा वर्ष 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। भोपाल लोकसभा सीट पर प्रज्ञा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से है। इस सीट पर 12 मई को मतदान हो चुका है।

RELATED ARTICLES

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...