back to top

मदुरई रेल कोच हादसा, उत्तर प्रदेश लाये गये सभी नौ शव

लखनऊ। मदुरै रेलवे यार्ड में खड़ी एक ट्रेन के डिब्बे में आग लगने की घटना में मारे गए नौ लोगों के शव रविवार को चेन्नई से उत्तर प्रदेश पहुंचे और उन्हें संबंधित जिलों में भेज दिया गया। राहत आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मदुरै हादसे में मारे गए उत्तर प्रदेश के सभी नौ लोगों के शव अलग-अलग उड़ानों से यहां चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर लाये गये।

अधिकारी ने बताया कि लखनऊ के मनोहरमन अग्रवाल (81) और हिमानी बंसल (22), लखीमपुर की शांति देवी (67), हरदोई के परमेश्वर दयाल गुप्ता (57) और सीतापुर के मिथिलेश कुमार (52), शत्रु दमन सिंह (65), अंकुल कश्यप (32) हरीश कुमार भसीन (60) और दीपक कश्यप (20) के शव लखनऊ हवाई अड्डे पर लाये गये। राहत आयुक्त नवीन कुमार ने बताया कि हवाई अड्डे पर सरकार द्वारा जिलेवार शव वाहन की व्यवस्था की गई थी और शवों को उनके संबंधित जिले में पहुंचाया गया।

इस बीच, लखनऊ के दो शवों को लेने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा, हम परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। गोमती नगर के मोहित सिंह की मां सीता सिंह भी हवाई अड्डे पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वह घटना के बाद चिंतित थे और शुरू में वह अपनी मां से बात नहीं कर सके थे। सिंह ने कहा, ैबाद में, आखिरकार हम उससे बात कर पाये और अब वह सुरक्षित रूप से यहां पहुंच गई है।

गौरतलब है कि मदुरै रेलवे यार्ड में पिछली 26 अगस्त को आग लगने की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह हादसा कथित तौर पर रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और उपयोग के कारण हुआ। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कोच के यात्री देश के दक्षिणी हिस्सों की तीर्थयात्रा पर थे और एक टूर आॅपरेटर ने रेलवे से एक कोच किराए पर लिया था।अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने शनिवार को चारों मृतकों के आश्रितों को तीन-तीन लाख रुपये जारी किए हैं और शेष पांच के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए कानूनी उत्तराधिकारियों के विवरण का सत्यापन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन...

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...