back to top

ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग पर भड़कीं माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी ने भी अनन्या पांडे का किया बचाव

मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हुई बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने कड़ा ऐतराज जताया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान माधुरी ने ऐश्वर्या का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि वे एक ग्लोबल आइकॉन हैं और पूर्व मिस वर्ल्ड के रूप में उन्होंने हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है।

‘देवदास’ फिल्म में ऐश्वर्या की को-स्टार रहीं माधुरी ने महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के बजाय केवल बाहरी रूप-रंग के आधार पर आंकने की सोशल मीडिया संस्कृति की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला की कामयाबी को उसके वजन, उम्र या ड्रेस साइज से नहीं मापा जा सकता और इस तरह के भद्दे कमेंट्स से आज के युवाओं के बीच यह गलत संदेश जाता है कि उनकी वैल्यू सिर्फ उनके लुक पर निर्भर करती है, जो कि सरासर गलत है।

इस मौके पर माधुरी दीक्षित के साथ मौजूद अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने भी ऐश्वर्या राय के साथ-साथ युवा अभिनेत्री अनन्या पांडे का बचाव किया, जिन्हें हाल ही में उनकी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के एक डांस सीन के लिए सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया था। तृप्ति ने ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि घर पर आराम से बैठकर दूसरों पर कमेंट करना बहुत आसान होता है, लेकिन एक कलाकार की जगह पर होकर सोचना बिल्कुल अलग बात है। उन्होंने कहा कि अनन्या हो या ऐश्वर्या मैम, दोनों ने ही अपने जीवन में बेहद कड़ी मेहनत की है और वे अपनी बदौलत अचीवर्स बनी हैं।

बातचीत के दौरान माधुरी ने डिजिटल मीडिया के दौर में फिल्म रिव्यूज के बदलते ढर्रे पर भी चिंता जताई और कहा कि आज के समय में लोग मोबाइल स्क्रीन पर मात्र तीन सेकंड स्क्रॉल करके किसी भी कलाकार या फिल्म के बारे में अपनी राय बना लेते हैं, जो कलाकारों पर मानसिक दबाव बढ़ाता है। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जल्द ही नेटफ्लिक्स की आगामी डार्क कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ में एक साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं, जिसमें धारणा दुर्गा और रवि किशन भी अहम किरदारों में हैं और यह फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होने जा रही है।

RELATED ARTICLES

जैकलीन फर्नांडिस पर तय होंगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, दिल्ली की अदालत ने दिया 3 जून को पेश होने का आदेश

नई दिल्ली । 200 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की कानूनी मुश्किलें और ज्यादा बढ़...

रणवीर सिंह पर एफडब्ल्यूआईसीई का बड़ा एक्शन… फिल्म डॉन 3 विवाद के बाद लगा बैन, जोया और फरहान अख्तर ने भी बनाई दूरी

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर के बीच 'डॉन 3' को लेकर छिड़ा विवाद अब एक बड़े...

जब PM मोदी ने राम चरण को सुनाया था फुटबॉल का किस्सा, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन में एक्टर ने खोला मुलाकात का राज

मुंबई। साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को...

LPG विस्फोट में एक मंजिला मकान ढहा, 4 लोग घायल,कईयों के फंसे होने की आशंका

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुरी इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी विस्फोट के कारण एक मकान ढह गया, जिससे चार लोग घायल हो...

इस राज्य में सरकारी कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, उपस्थिति के आधार पर होगा वेतन भुगतान

पटना। बिहार सरकार ने सरकारी कार्यालयों में समयपालन, जवाबदेही और कार्यसंस्कृति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों...

यूपी में नहीं बढ़ेगी बिजली की दरें, नियामक आयोग ने सरचार्ज पर लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करीब 3.73 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को जून 2026 के बिलों में लगने वाले 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज से बड़ी राहत...