back to top

LPG विस्फोट में एक मंजिला मकान ढहा, 4 लोग घायल,कईयों के फंसे होने की आशंका

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुरी इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी विस्फोट के कारण एक मकान ढह गया, जिससे चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि यह घटना इशू विहार की गली नंबर एक, पार्ट-2 में हुई।

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अनुसार, एक व्यक्ति ने सुबह 9:37 बजे फोन के माध्यम से विस्फोट और उसके बाद मकान ढहने की सूचना दी थी। सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया था कि कई निवासियों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, हमें सूचना मिली थी कि एक विस्फोट हुआ है और इसके कारण एक इमारत ढह गई है, जिससे कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया।

सूचना देने वाले व्यक्ति के अनुसार, विस्फोट लगभग 250 वर्ग गज में बने एक मंजिला मकान में हुआ।अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने मलबे से चार से पांच घायलों को निकालकर तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि मलबा हटाने का कार्य जारी है और ढही हुई इमारत में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा न रह गया हो। अधिकारी के अनुसार, विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

जब PM मोदी ने राम चरण को सुनाया था फुटबॉल का किस्सा, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन में एक्टर ने खोला मुलाकात का राज

मुंबई। साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को...

इस राज्य में सरकारी कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, उपस्थिति के आधार पर होगा वेतन भुगतान

पटना। बिहार सरकार ने सरकारी कार्यालयों में समयपालन, जवाबदेही और कार्यसंस्कृति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों...

यूपी में नहीं बढ़ेगी बिजली की दरें, नियामक आयोग ने सरचार्ज पर लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करीब 3.73 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को जून 2026 के बिलों में लगने वाले 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज से बड़ी राहत...

दक्षिण सूडान में 550 से अधिक भारतीय शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से किया गया सम्मानित

संयुक्त राष्ट्र। संघर्ष प्रभावित दक्षिण सूडान में आम नागरिकों की रक्षा करने और शांति निर्माण के प्रयासों में सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र...

अपने घर में फंदे पर लटके मिले तृणमूल पंचायत प्रमुख, जांच जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत प्रमुख अपने घर में फंदे पर लटके पाए...

रुपया शुरूआती कारोबार में 16 पैसे चढ़कर 95.03 प्रति डॉलर पर पहुंच गया

मुंबई। रुपया मंगलवार को शुरूआती कारोबार में 16 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.03 पर । भारत की मजबूत घरेलू आर्थिक स्थिति...