back to top

इस राज्य में सरकारी कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, उपस्थिति के आधार पर होगा वेतन भुगतान

पटना। बिहार सरकार ने सरकारी कार्यालयों में समयपालन, जवाबदेही और कार्यसंस्कृति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी है। यह व्यवस्था पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी सरकारी कार्यालयों में लागू होगी। यह जानकारी एक सरकारी आदेश से मिली।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक जून को जारी आदेश के अनुसार, बिहार बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (बीबीएएस) के माध्यम से कर्मचारियों और अधिकारियों की हाजिरी दर्ज की जाएगी। इसके अनुसार सरकार का उद्देश्य कार्यालयों में कर्मियों का समय पर आना सुनिश्चित करना, जवाबदेही बढ़ाना एवं सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाना है।

विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर के कार्यालयों में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बीबीएएस के माध्यम से ही अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसमें कहा गया है कि इससे उपस्थिति का वास्तविक और डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होगा एवं मानवीय हस्तक्षेप की संभावना कम होगी।

इसमें कहा गया है कि राज्य में लंबे समय से सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की समय पर आने को लेकर शिकायतें मिलती रही हैं। इसके अनुसार विभिन्न विभागों में देर से आने और समय से पहले कार्यालय छोड़ने की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्णय लिया है।

आदेश के अनुसार, निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। वहीं देर से आने की स्थिति में अवकाश समायोजन या वेतन कटौती जैसे कदम भी उठाए जा सकेंगे।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों का वेतन भुगतान भी बायोमेट्रिक उपस्थिति के रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा। इससे फर्जी उपस्थिति और कार्य में लापरवाही की संभावनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

निर्देश में कार्यालय प्रमुखों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। प्रत्येक माह कार्यालय प्रमुखों को कर्मचारियों की उपस्थिति का प्रिंट आउट तैयार करके उपलब्ध कराना होगा, ताकि विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जा सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता का समय रहते पता लगाया जा सके।

सरकार ने बायोमेट्रिक मशीन की कार्यशीलता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। जिन कार्यालयों में मशीन खराब हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जिन कार्यालयों में अभी तक मशीन स्थापित नहीं हुई हैं, वहां शीघ्र स्थापना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। ये अधिकारी जिले में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के संचालन और अनुपालन की निगरानी करेंगे। जिलाधिकारियों को भी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने एवं किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने देने का निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LPG विस्फोट में एक मंजिला मकान ढहा, 4 लोग घायल,कईयों के फंसे होने की आशंका

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुरी इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी विस्फोट के कारण एक मकान ढह गया, जिससे चार लोग घायल हो...

यूपी में नहीं बढ़ेगी बिजली की दरें, नियामक आयोग ने सरचार्ज पर लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करीब 3.73 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को जून 2026 के बिलों में लगने वाले 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज से बड़ी राहत...

दक्षिण सूडान में 550 से अधिक भारतीय शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से किया गया सम्मानित

संयुक्त राष्ट्र। संघर्ष प्रभावित दक्षिण सूडान में आम नागरिकों की रक्षा करने और शांति निर्माण के प्रयासों में सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र...

LPG विस्फोट में एक मंजिला मकान ढहा, 4 लोग घायल,कईयों के फंसे होने की आशंका

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुरी इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी विस्फोट के कारण एक मकान ढह गया, जिससे चार लोग घायल हो...

यूपी में नहीं बढ़ेगी बिजली की दरें, नियामक आयोग ने सरचार्ज पर लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करीब 3.73 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को जून 2026 के बिलों में लगने वाले 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज से बड़ी राहत...

दक्षिण सूडान में 550 से अधिक भारतीय शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से किया गया सम्मानित

संयुक्त राष्ट्र। संघर्ष प्रभावित दक्षिण सूडान में आम नागरिकों की रक्षा करने और शांति निर्माण के प्रयासों में सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र...

अपने घर में फंदे पर लटके मिले तृणमूल पंचायत प्रमुख, जांच जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत प्रमुख अपने घर में फंदे पर लटके पाए...

रुपया शुरूआती कारोबार में 16 पैसे चढ़कर 95.03 प्रति डॉलर पर पहुंच गया

मुंबई। रुपया मंगलवार को शुरूआती कारोबार में 16 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.03 पर । भारत की मजबूत घरेलू आर्थिक स्थिति...

पांचवां बड़ा मंगल आज, पवनसुत के जयकारों से गूजेंगे शहर के मंदिर

लखनऊ। आज जेठ माह का पाचवां बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...