back to top

अपने घर में फंदे पर लटके मिले तृणमूल पंचायत प्रमुख, जांच जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत प्रमुख अपने घर में फंदे पर लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बदुरिया क्षेत्र के जदुरहाटी उत्तर ग्राम पंचायत के मुखिया जाहिदुल हक वैद्य के रूप में हुई है। बदुरिया थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वैद्य का शव मंगलवार सुबह उनके घर के एक कमरे की छत से फंदे पर लटका हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी मौत किसी अन्य परिस्थिति में हुई है।इस घटना से इलाके में हलचल मच गई है। स्थानीय निवासियों ने हाल में वैद्य पर भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए थे।

उन्होंने बताया कि 31 मई को स्थानीय लोगों के एक समूह ने उनके घर के सामने प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत खरीदे गए बैटरी चालित कचरा संग्रहण वाहन को बेचकर प्राप्त धन का दुरुपयोग किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच और वैद्य की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल हुए एमपी के ऑफ स्पिनर सारांश जैन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के अनुभवी आॅफ स्पिनर सारांश जैन को श्रीलंका में होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को पहली बार भारतीय टेस्ट...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

लंबी कूद में श्रीशंकर और सत्यनाथन, 110 मीटर बाधा दौड़ में शिर्से फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो। भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक ही प्रयास किया तो...