back to top

यूपी में नहीं बढ़ेगी बिजली की दरें, नियामक आयोग ने सरचार्ज पर लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के करीब 3.73 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को जून 2026 के बिलों में लगने वाले 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज से बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (यूपीईआरसी) ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा लगाए गए इस अतिरिक्त शुल्क पर सख्त रुख अपनाते हुए रोक लगा दी है।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने प्रथम दृष्टया माना कि यह सरचार्ज नियामकीय प्रावधानों और यूपीईआरसी एमवाईटी विनियम-2025 के नियमों के विपरीत है। परिषद का आरोप है कि यूपीपीसीएल ने मार्च 2026 की वास्तविक बिजली खरीद लागत में करीब 1400 करोड़ रुपये के पुराने बकाये, एनटीपीसी की देनदारियों और केंद्रीय ट्रांसमिशन शुल्क को गलत तरीके से शामिल कर दिया, जिससे उपभोक्ताओं पर लगभग 1610 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ गया।

उपभोक्ता परिषद के अनुसार, यदि नियमों के तहत सही गणना की जाती तो 10 प्रतिशत का बोझ डालने के बजाय उपभोक्ताओं को करीब 2 प्रतिशत की राहत मिल सकती थी क्योंकि स्वीकृत लागत 4.94 रुपये प्रति यूनिट थी, जिसे बढ़ाकर 5.86 रुपये प्रति यूनिट दर्शाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नियामक आयोग ने पुरानी वित्तीय देनदारियों को एफपीपीसीए गणना में शामिल करने को अनुचित ठहराया है और यूपीपीसीएल को सात दिनों के भीतर बिजली खरीद व ट्रांसमिशन शुल्क से जुड़े सभी दस्तावेजों के साथ विस्तृत स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया है।

उपभोक्ता परिषद ने मांग की है कि इस अतिरिक्त वसूली को तत्काल रोककर पहले से डाले गए बोझ को वापस लिया जाए, जिसके बाद अब अंतिम निर्णय के लिए सभी की नजरें यूपीपीसीएल के जवाब पर टिकी हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...