back to top

पांचवां बड़ा मंगल आज, पवनसुत के जयकारों से गूजेंगे शहर के मंदिर

लखनऊ। आज जेठ माह का पाचवां बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग का छांछी कुआ हनुमान मन्दिर अमीनाबाद का हनुमान मन्दिर समेत अन्य सभी हनुमान मन्दिर सज-धज कर तैयार हो गये हैं। सभी प्रमुख मन्दिर सोमवार की शाम हनुमान जी महाराज का श्रृंगार होने के बाद और नया चोला चढ़ाने के बाद मन्दिर के पट दर्शन के लिए खोल दिये जायेंगे। बड़े मंगल पर बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना होती है। राजधानी में बड़े मंगल का विशेष महत्व है।

अलीगंज नया हनुमान मंदिर में 11 बार बदला जाएगा चोला :
अलीगंज हुनमान मंदिर में सोमवार दिन में 12 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद मंगलवार रात 12 बजे बंद होंगे। मंदिर की ओर से 2.5 कुंतल लड्डू और एक हजार कालाजाम बांटा जाएगा। बजरंगबली का दिन भर में 11 बार चोला बदला जाएगा। मंदिर के कार्यालय अधीक्षक राकेश दीक्षित ने बताया कि दो साल बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन होगा।

अमीनाबाद हुनमान मंदिर:
अमीनाबाद हनुमान मंदिर बड़े मंगल पर रंग बिरंगी झालरों से सजाया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री विजय पाठक ने बताया कि बड़े मंगल पर मेले का आयोजन होगा। बजरंगबली को 51 किलो बेसन के लड्डू का भोग लगेगा।

पातालपुरी हनुमान मंदिर में लगेगा 56 व्यंजन का भोग:
पक्का पुल स्थित श्री अहिमर्दन पातालपुरी हनुमान जी मंदिर में सुबह सिंदूर लेप कर शृंगार किया जाएगा। कोषाध्यक्ष ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि सुबह 9 बजे आरती उतारी जाएगी। बजरंगबली को 56 व्यंजन का भोग लगाया जाएगा। सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा।

हनुमान सेतु- मंगला आरती के बाद दर्शन:
हनुमान सेतु मंदिर में बड़े मंगल को लेकर विशेष सजावट की जा रही है। पहले बड़े मंगल पर 75 हजार लड्डू प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। सोमवार रात 12 बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ मंगला आरती होगी। मंदिर के कपाट मंगलवार रात 12 बजे बंद होगा। भक्त 24 घण्टे बजरंग बली के दर्शन कर सकेंगे। सुबह और शाम बजरंगबली की विशेष आरती होगी। लगातार सुदरकांड का पाठ होता रहेगा। मंदिर के बाहर समाजसेवियों द्वारा भण्डारे और प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी।

सोने-चांदी से सजेंगे बालाजी:
तालकटोरा स्थित श्री बालाजी मंदिर में ज्येष्ठ के हर मंगल को सोने चांदी की वर्क से बाबा का श्रृंगार किया जाता है। सोने का क्षत्र चढ़ाने के साथ ही भक्तों की ओर से हर मंगल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के प्रबंधक ने बताया कि मंदिर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। हर मंगल की देर शाम को बाबा के चरणों में भजनों का गुलदस्ता भी पेश किया जाएगा।

अलीगंज का नया हनुमान मन्दिर:
बड़े मंगल की तैयारियां पूरी होने के बाद दोपहर से मन्दिर खोल दिया गया। मन्दिर के कार्यालय अधीक्षक राकेश दीक्षित ने बताया कि मन्दिर के हनुमान जी के दोनों गर्भग्रह में एसी चालू है। एसी के लगने से भक्तों को काफी गर्मी में राहत मिलेगी। सोमवार की रात से ही राजधानी व आस-पास के गांवों से करीब 500 भक्त दंडवत परिक्रमा करते हुए दर्शन करने पहुंचे। मन्दिर मंगलवार को रात 12 बजे बंद होगा। करीब पांच कुंतल फूलों से शृंगार किया गया। व्यवस्था के लिए मन्दिर की ओर 100 कार्यकर्ता व 50 अन्य सहयोगी सेवादार लगाए गए है।

रंग-बिरंगे फूलों व लाइटों से सजा हनुमान सेतु मन्दिर:
मंदिर कई कुंटल फूलों से महक रहा है। शाम को रंगबिरंगी लाइटों से मन्दिर जगमग जगमग होगा। मन्दिर के बड़े पुजारी ने बताया कि सभी बड़े मंगल को हनुमान जी का हर दो-दो घंटे पर शृंगार बदला जायेगा। बड़े पुजारी ने बताया कि भक्तों की ओर से जेठ के सभी मंगल को मन्दिर पूरे मन्दिर परिसर को एयरकंडीशन किया जायेगा। जिससे भक्तों को गर्मी में काफी राहत मिलेगी। मन्दिर सोमवार की रात 12 बजे खुल गया जो मंगल को रात 12 बजे बन्द होगा। उन्होंने बताया कि मन्दिर के बाहर कई समाजसेवियों द्वारा भण्डारे और प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगल के दिन विश्वविद्यालय मार्ग स्थित मन्दिर का द्वार बन्द रहेगा। उस दिन बंधा मार्ग पार्किंग स्टैंड के गणेश द्वार से दर्शन कराए जाएंगे।

अमीनाबाद हनुमान मन्दिर:
अमीनाबाद हनुमान मन्दिर में बड़े मंगल को लेकर देर रात पूरी हो चुकी। मन्दिर के प्रधान पुजारी कृष्णकांत पाठक ने बताया कि मन्दिर सोमवार को रात 12 बजे खोल दिया गया। जो बुधवार को रात में बन्द होगा। मंगलवार को सुबह अभिषेक, आरती फिर 21 किलो बेसन के लड्डू का भोग लगेगा। रात में 10 बजे सुन्दरकांड पाठ होगा तथा जेठ के मंगल को मन्दिर की ओर से भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।


शहर भर में जगह-जगह लगेगा भंडारा
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगल पर भी शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इंदिरानगर के सी ब्लॉक हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारा लगाया जायेगा, इसके अलावा मानस विहार, मुंशी पुलिया, जानकीपुरम, भूतनाथ, गोमती नगर, बाल विहार, शिव विहार, हजरतगंज, अमीनाबाद, आशियाना, सहित शहर के तमाम जगहों पर बजरंगबली का भंडारा लगाया जायेगा। लखनऊ के निरालानगर में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

चौक के कोतवालेश्वर हनुमान मन्दिर:
पुजारी ने बताया कि बड़े मंगल पर हनुमान जी को सिन्दूर और चमेली के तेल से लेप होगा। मशीन द्वारा निकले चांदी के वर्क से भगवान का शृंगार होगा। मन्दिर के बाहर भण्डारे का आयोजन भी होगा।

बालाजी मन्दिर:
तालकटोरा स्थित बालाजी मन्दिर पर जेठ के सभी मंगलों को सोने, चांदी के वर्क से बाबा का शृंगार होता है। शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा चारबाग के त्रिलोचन हनुमान मन्दिर, हजरतगंज के हनुमान मन्दिर, रकाबगंज चैराहा स्थित हनुमान मन्दिर, इन्दिरानगर सी ब्लाक हनुमान मन्दिर, कुर्सी रोड व बीरबल साहनी मार्ग के पंचमुखी हनुमान मन्दिर, पक्कापुल स्थित लेटे हुये हनुमान मन्दिर, दुबग्गा के बरदानी हनुमान मन्दिर में बड़े मंगल पर भक्त जुटेंगे।

RELATED ARTICLES

विभुवन संकष्टी व्रत कल, ढाई साल बाद बन रहा विशेष संयोग

लखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक...

पांचवें बड़े मंगल पर करें तुलसी जी के मंत्रों का जप

लखनऊ। भगवान हनुमान की पूजा के लिए वैसे तो हर दिन शुभ होता है, लेकिन ज्येष्ठ महीने में आने वाले सभी मंगलवार को ज्यादा...

इस महीने पड़ेंगे निर्जला एकादशी और सोमवती अमावस्या जैसे व्रत व त्योहार

लखनऊ। जून का महीने में इस बार कई प्रमुख व्रत त्योहार आने वाले हैं। इस महीने में ज्येष्ठ मास के कई व्रत त्योहार जैसे...

शहर की कई विभूतियां हुई सम्मानित

एवार्ड काउंसिल आॅफ इंडिया सम्मान समारोहलखनऊ। बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर में एवार्ड काउंसिल आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप...

संस्कृति, आस्था और अध्यात्म का अद्भुत संगम

अविरल गंगा नृत्य-नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतिलखनऊ। यश म्यूजिकल ट्रस्ट रंगमंडल, अयोध्या द्वारा संस्कृति, आस्था एवं अध्यात्म के पावन संगम को प्रदर्शित करती भव्य नृत्य-नाटिका...

लगा झटका तो याद आयीं जिम्मेदारियां

'हाय हैण्डसम' का मंचन और नृत्य कार्यशाला के मनोहारी प्रदर्शनलखनऊ। विवाह गुड्डे-गुड़िया का खेल नहीं, एक ऐसा संस्कार है जहां वंश को आगे बढ़ाने...

राष्ट्र को राममय बनाना हमारा संकल्प : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

कलश यात्रा के साथ आरंभ हुई नौ दिवसीय श्रीराम कथालखनऊ। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सोमवार को लखनऊ में आरंभ हुई अपनी 1423वीं श्रीराम कथा के...

विभुवन संकष्टी व्रत कल, ढाई साल बाद बन रहा विशेष संयोग

लखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक...

नारी चिंतन : भारतीय राष्ट्रबोध की सांस्कृतिक आधारशिला

वैचारिक स्तर पर पुनर्स्थापित करने का एक गंभीर और विचारोत्तेजक प्रयास हैलखनऊ। भारतीय राष्ट्रबोध की निर्मिति केवल भूगोल, शासन-प्रणालियों या राजनीतिक संरचनाओं से नहीं...