लखनऊ। भगवान हनुमान की पूजा के लिए वैसे तो हर दिन शुभ होता है, लेकिन ज्येष्ठ महीने में आने वाले सभी मंगलवार को ज्यादा विशेष माना गया है, क्योंकि यह पावन समय है जब वीर हनुमान की मुलाकात प्रभु श्रीराम से पहली बार हुई थी। इसे ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ कहा जाता है। कहते हैं कि इस दिन हनुमान जी की करने से सभी कष्टों का अंत होता है। ऐसे में इस दिन सुबह उठें और स्नान करें। फिर हनुमान जी का ध्यान करें। तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं। उसकी 7 बार परिक्रमा करें। देवी 108 नामों का जप करें। हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और हनुमान आरती करें। ऐसा करने से प्रभु श्रीराम की कृपा मिलती है। साथ ही सभी मुश्किलों का अंत होता है।
हनुमान जी को लगाएं इन चीजों का भोग:
ज्येष्ठ महीने में आने वाले सभी मंगलवार को बेहद फलदायी माना जाता है। इसे ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ कहा जाता है। यह पर्व हनुमान जी को समर्पित है। कहते हैं कि इस दौरान हनुमान जी की मुलाकात प्रभु श्रीराम से पहली बार हुई थी। वहीं, इस दिन पवन पुत्र की पूरी कृपा पाने के लिए उन्हें कुछ विशेष भोग चढ़ाने चाहिए।
लड्डू:
मोतीचूर के लड्डू भगवान हनुमान को बहुत प्रिय हैं। यह उनके प्रिय भोगों में से एक है। ऐसे में पांचवे बड़े मंगल के दिन मोतीचूर के लड्डू हनुमान जी को चढ़ाएं। इससे बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मालपुआ:
पांचवे बड़े मंगल पर वीर हनुमान को मालपुआ का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में पांचवे बड़े मंगल पर मालपुए का भोग वीर बजरंगी को खुश करने के लिए जरूर लगाएं। ऐसा करने जीवन के साथ-साथ रिश्तों में मिठास आती है।
चूरमा:
राजस्थान और गुजरात में पवन पुत्र को चूरमे का भोग लगाया जाता है। कहते हैं कि यह हनुमान जी का प्रिय भोग है। ऐसे में इसे चढ़ाने से हनुमान जी भक्तों को निरोगी काया और सुख-शांति का वरदान देते हैं।
मीठा पान:
पान का बीड़ा हनुमान जी को बेहद प्रिय है, खासतौर पर मीठा पान, जो कि आमतौर पर हर बड़े मंदिरों में चढ़ता है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाने से रिश्तों में मिठास आती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।
गुड़ और चना:
गुड़ और चने का भोग हनुमान जी को सबसे ज्यादा प्रिय है। इसे चढ़ाने से हनुमान जी खुश होते हैं और मनचाहा फल देते हैं। इसके साथ ही सभी पापों का नाश करते हैं।





