back to top

संस्कृति, आस्था और अध्यात्म का अद्भुत संगम

अविरल गंगा नृत्य-नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति
लखनऊ। यश म्यूजिकल ट्रस्ट रंगमंडल, अयोध्या द्वारा संस्कृति, आस्था एवं अध्यात्म के पावन संगम को प्रदर्शित करती भव्य नृत्य-नाटिका अविरल गंगा का सफल आयोजन कुर्मांचल नगर स्थित सभागार, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार विश्वकर्मा (कार्यक्रम अधिकारी, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद) तथा विशिष्ट अतिथि कमलेश कुमार पाठक पूर्व कार्यक्रम अधिकारी, संस्कृति विभाग, सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी एवं डॉ करुणा पांडेय वरिष्ठ साहित्यकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके पश्चात गणेश वंदना एवं देवी आराधना की मनोहारी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था की अध्यक्षा संगीता आहूजा एवं कोषाध्यक्ष सुमिष्ठा मित्रा ने मुख्य अतिथि, अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि अविरल गंगा केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और जीवन मूल्यों का सशक्त संदेश है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने संस्था को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की शुभकामनाएं दीं। नृत्य-नाटिका में कलाकारों संगीता आहूजा, सुमिष्ठा मित्रा, विशाल गुप्ता, अरुण कुमार, अभय कुमार, आदित्य सिन्हा, सिम्मी कुमारी, साची द्विवेदी, दिशा गुप्ता, दिव्या सोनकर, देव कुमार, तोशी एवं यश ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूरन सिंह जीना ने किया। प्रस्तुति के उपरांत सभी कलाकारों को प्रमाण-पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर संस्था की अध्यक्षा संगीता आहूजा ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...