back to top

रणवीर सिंह पर एफडब्ल्यूआईसीई का बड़ा एक्शन… फिल्म डॉन 3 विवाद के बाद लगा बैन, जोया और फरहान अख्तर ने भी बनाई दूरी

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर छिड़ा विवाद अब एक बड़े संकट में बदल गया है। अपनी सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने अचानक इस फिल्म को छोड़ दिया था, जिसकी आधिकारिक घोषणा साल 2023 में की गई थी। मेकर्स का दावा है कि रणवीर के इस फैसले से उन्हें करीब 45 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है।

इस मामले की शुरुआती शिकायत पहले प्रोड्यूसर गिल्ड में की गई थी, जिसके बाद यह विवाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के पास पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फेडरेशन ने रणवीर सिंह को अलग-अलग मौकों पर तीन बार नोटिस भेजे, लेकिन अभिनेता ने इन्हें कोर्ट का मामला बताते हुए फेडरेशन के जरिए सुलझाने से साफ इनकार कर दिया। नतीजतन, फेडरेशन ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रणवीर सिंह पर बैन लगाने की घोषणा कर दी, जिसके कारण वह इस विवाद के सुलझने तक किसी भी नई फिल्म की शूटिंग नहीं कर सकेंगे।

फिल्म से बाहर होने के बाद रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर और उनके प्रोडक्शन पार्टनर रितेश सिधवानी के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश की थी। उन्होंने दोनों को मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने का प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन सूत्रों के अनुसार उनके इस ऑफर को तुरंत ठुकरा दिया गया। यही नहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर फिलहाल रणवीर के साथ भविष्य में दोबारा काम करने के बिल्कुल इच्छुक नहीं हैं। दूसरी तरफ, रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने इस पूरे विवाद पर बयान जारी करते हुए कहा है कि अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रैंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति का दिल से सम्मान करते हैं। प्रवक्ता के अनुसार, काम से जुड़ी बातें और आपसी रिश्ते हमेशा गरिमा व समझदारी से संभाले जाने चाहिए, इसलिए रणवीर ने इस मामले पर सोच-समझकर चुप रहना ही सही समझा और वे आगे भी इसी शालीन रुख पर कायम रहेंगे।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह समझना जरूरी है कि रणवीर सिंह पर बैन लगाने वाली संस्था एफडब्ल्यूआईसीई आखिर क्या है और इसका क्या असर होगा। साल 1956 में स्थापित और 1958 में रजिस्टर्ड फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के वर्कर्स और कलाकारों के हितों की रक्षा करने वाली सबसे शीर्ष संस्था (मदर बॉडी) है। इसके अंतर्गत एक्टर्स, डायरेक्टर्स, टेक्नीशियंस और स्पॉटबॉय जैसी कुल 34 अलग-अलग एसोसिएशंस आती हैं, जिनसे करीब 4 से 5 लाख मेंबर्स जुड़े हुए हैं। एशिया की इस सबसे बड़ी फिल्म फेडरेशन का अपना एक सख्त संविधान है और वर्तमान में फिल्म इंडस्ट्री के लगभग 90 प्रतिशत लोग इसके सदस्य हैं। ऐसे में फेडरेशन द्वारा लगाए गए इस बैन के बाद रणवीर सिंह के लिए फिल्म इंडस्ट्री में नए प्रोजेक्ट्स पर काम करना बेहद मुश्किल हो सकता है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...