back to top

लविवि के प्रो. आरपी सिंह को अंग्रेजी बाल साहित्य के लिए हुए पुरस्कृत

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर रवींद्र प्रताप सिंह को अंग्रेजी बाल साहित्य में उनके विशिष्ट योगदान के लिए विगत दिनों (21 अक्टूबर 2023) इंटरनेशनल एजुकेशनल एंड रिसर्च अकादमी मुंबई ने राष्ट्रीय साहित्य रत्न पुरस्कार प्रदान किया है।

पुरस्कार के पत्र में उनके अंग्रेजी बाल साहित्य का उल्लेख करते हुए उद्धृत किया गया है कि उनका बाल साहित्य बाल मनोभाव को जहां एक ओर समाज पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन से जोड़ता है वहीं दूसरी ओर मानव मूल्यों और जीवन के प्रति एक असाधारण ऊर्जा और जोश प्रदर्शित करता है। प्रो रवींद्र प्रताप सिंह ने मुख्य धारा में लेखन के साथ ही साथ अंग्रेजी और हिंदी में बच्चों के लिए कविता और नाटक का सृजन किया है।

इकोलॉग, व्हेन ब्रांचो फ्लाईज उनके बाल नाटकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, दूसरी ओर क्लाउड मून एंड ए लिटिल गर्ल, एडवेंचर आॅफ फनी एंड बना और द वर्ल्ड आॅफ मावी उनके अंग्रेजी बाल कविता संग्रह हैं। उन्होंने बच्चों के लिए हिंदी में भी लगभग तीन दर्जन एकांकी, नाटक और काव्य संग्रह लिखे हैं, जिनके लिए उन्हें डॉ. राम कुमार वर्मा बाल नाटक पुरस्कार प्राप्त है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अगले छह महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसेवाओं और प्रशासनिक कार्यों को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलाने के लिए एक बड़ा...

वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, बेल्ट ग्रेडेशन और मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन

वियतनामी मास्टर्स का लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत लखनऊ। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन (WVVF) के तत्वावधान में दिनांक 2 जून से 7...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...