back to top

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत


लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। भूखंड संख्या एमएस-102 पर निर्मित अवैध व्यावसायिक भवन के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। एलडीए के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण हटाने का काम शुरू कर दिया है।

एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि वीरेन्द्र शुक्ला, सुरेन्द्र शुक्ला व अन्य द्वारा अलीगंज सेक्टर-डी स्थित भूखंड संख्या एमएस-102 पर अवैध रूप से व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया गया था। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम की धारा-27(1) के तहत 23 जून 2026 को नोटिस जारी किया गया था। प्रकरण की सुनवाई के दौरान विपक्षी को निर्माण की वैधता से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। 7 जुलाई को पहली सुनवाई हुई, जबकि 8 जुलाई को विपक्षी की ओर से आपत्ति दाखिल की गई।

एलडीए प्रवर्तन जोन-4 की ओर से जवाब प्रस्तुत किए जाने के बाद 9 जुलाई को सभी तथ्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद 10 जुलाई 2026 को विहित प्राधिकारी न्यायालय ने भवन निर्माण को अवैध घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए। आदेश के तहत भवन स्वामी को स्वयं अवैध निर्माण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, जिसकी अवधि 25 जुलाई को पूरी होनी है।

एलडीए के अनुसार, समय सीमा पूरी होने से पहले ही सोमवार को भवन स्वामी की ओर से अवैध स्ट्रक्चर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। सूचना मिलने पर प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। जोनल अधिकारी ने मौके पर मौजूद प्रतिनिधियों को बरसात के मौसम को देखते हुए सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही से किसी भी दुर्घटना की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी संबंधित पक्ष की होगी। एलडीए ने स्पष्ट किया है कि 25 जुलाई के बाद स्थल की जांच की जाएगी। यदि ध्वस्तीकरण आदेश का पूर्ण अनुपालन नहीं पाया गया तो प्राधिकरण अपने स्तर से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई करेगा।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...