back to top

लखनऊ जू : गोरिल्ला तरबूज तो भालू खा रहा खीरा

चिड़ियाघर -गर्मी का तापमान बढ़ते देख पशु-पक्षियो के खानपान में बदलाव किया गया
लखनऊ। भीषण गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि बेजुबानों पर भी साफ दिख रहा है। सोमवार को तापमान चढ़ा तो जू के जानवरों को 42 डिग्री तापमान में राहत देने के लिए बर्फ की सिल्लियां लगाई गईं। पशु-पक्षियों को खाने में पानी वाले फल दिए गए। जहां गोरिल्ला तरबूज खा रहा है तो भालू को खीरा दिया जा रहा है। ऐसे में चिड़ियाघर में प्रशासन ने जानवरों के लिए खास इंतजाम किए हैं।
चिड़ियाघर में खास इंतजाम
चिड़ियाघर में 1100 से ज्यादा पशु-पक्षी हैं। इन्हें तापमान के हिसाब से ठंडा रखने के लिए 48 स्प्रिंकलर लगाए गए हैं, जो फव्वारे की तरह पानी का छिड़काव कर बाड़ों को ठंडा रखते हैं और जानवरों को राहत पहुंचाते हैं। चिड़ियाघर में बने तालाबों की मरम्मत कर उनमें ठंडा पानी भरा गया है, ताकि जानवर उसमें स्नान कर सकें। पक्षियों के लिए विशेष रूप से हरे पर्दे लगाए गए हैं, जिससे उन्हें तेज धूप और गर्मी से बचाया जा सके। इसके अलावा, पक्षियों के कवर्ड बाड़ों में छप्पर और नरकुल बिछाए गए हैं। वहीं टाइगर और लायन जैसे जानवरों के लिए कूलर लगाए गए हैं।

खाने में शामिल किए गए पानी वाले फल
गर्मी को देखते हुए जानवरों के खान-पान में भी बदलाव किया गया है। चिड़ियाघर में तीन डॉक्टरों की टीम सहित पूरी वेटरिनरी टीम लगातार जानवरों की सेहत पर नजर बनाए हुए है। उनकी देखरेख में शाकाहारी जानवरों के भोजन में अधिक पानी वाले फलों को शामिल किया गया है, जैसे मौसंबी, खीरा और ककड़ी।

स्प्रिंकलर लगाए गए हैं
इस मौके पर लखनऊ प्राणी उद्यान के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने बताया कि जैसे-जैसे तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, उसे ध्यान में रखते हुए यहां व्यवस्थाएं की गई हैं। खासकर स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया गया है। कुल 48 स्प्रिंकलर लगाए गए हैं, जो फव्वारे की तरह पानी का छिड़काव कर जानवरों के बाड़ों (एनक्लोजर) को ठंडा रखते हैं। इसके अलावा, जो कवर्ड बाड़े हैं, जैसे पक्षियों (बर्ड्स) के, उनमें छप्पर और नरकुल बिछाए गए हैं ताकि तापमान कम रखा जा सके। बड़े जानवरों के लिए भी हर जगह पर्याप्त पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही टाइगर और लायन जैसे बड़े जानवरों के लिए कूलर की व्यवस्था भी की गई है। गर्मी से राहत देने के लिए उनके खान-पान में भी बदलाव किया गया है।

भोजन में फलों को शामिल किया गया
प्राणी उद्यान में तीन डॉक्टरों की टीम सहित पूरी वेटरिनरी टीम लगातार जानवरों की निगरानी कर रही है। उनकी देखरेख में शाकाहारी जानवरों के भोजन में अधिक पानी वाले फलों को शामिल किया गया है, जैसे मौसंबी, खीरा और ककड़ी। पहले जहां सेब जैसे फल दिए जाते थे, अब उनकी जगह ज्यादा पानी वाले फल दिए जा रहे हैं।
दर्शकों के लिए सुविधाएं
जू में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं, वहीं घूमने आने वाले दर्शकों की सुविधाओं का भी ख्याल रखा गया है।
संजय कुमार विश्वाल, निदेशक
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...