back to top

लखनऊ की नीलम को मिला वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज

यह ताज न केवल सुंदरता का प्रतीक है
लखनऊ। राजधानी की नीलम शंखवार को वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज मिला। पेशे से शिक्षिका नीलम शंखवार ने आज लखनऊ में एक पत्रकार वार्ता में बताया कि यह ताज नई दिल्ली के फेयरली होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में राष्ट्रीय स्तर की कड़ी सौन्दर्य प्रतियोगिता में हासिल किया है। यह प्रतियोगिता ड्रीम डेयर एंड बी द क्वीन थीम पर आधारित थी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में ट्रडिशनल राउंड, डांस राउंड, इवनिंग गाउन सेगमेंट, टैलेंट शोकेस, पर्सनल इंटरव्यू और रैंप वॉक शामिल था। नीलम की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयास का अहम योगदान रहा। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस उपलब्धि पर नीलम ने कहा की जीत का यह ताज केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि यह दशार्ता है कि उसने अपनी सीमाओं को तोड़ा है, रूढ़ियों को पीछे छोड़कर अपनी एक नई पहचान बनाई है, चाहे वह एक कामकाजी महिला हो या गृहिणी। उन्होंने कहा कि यह ताज न केवल सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि हर महिला के लचीलेपन, संतुलन और सपनों की यात्रा का प्रतीक है। मैं यह जीत उन सभी महिलाओं को समर्पित करती हूँ जो अपने परिवार, करियर और समुदाय में चमकने की आकांक्षा रखती हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को हासिल करने में मेरे पति और मेरे बच्चों का बहुत बड़ा योगदान रहा है, इन सबने मुझे बहुत प्रेरित किया। एक शिक्षिका होने के नाते मेरा यह मानना ​​है कि एक सशक्त और शिक्षित महिला ही एक ऐसे मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकती है, जो प्रगतिशील और आत्मनिर्भर हो, जब एक लड़की पढ़ती है, तो वह न केवल स्वयं शिक्षित होती है, बल्कि अपने पूरे परिवार को शिक्षित करती है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा महिलाओं को आर्थिक और मानसिक रूप से स्वतंत्र बनाती है।

RELATED ARTICLES

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...