back to top

यूपी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: जानें किन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

आगरा मेट्रो को जमीन, पशु चिकित्सा छात्रों का भत्ता 3 गुना, मिर्जापुर में नई यूनिवर्सिटी को हरी झंडी दी गई

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में कुल 12 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों में ग्रामीण निकायों के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के साथ-साथ मेट्रो, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी गई।

आगरा मेट्रो को मिली रफ्तार

कैबिनेट ने आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कॉरिडोर-2 के लिए जमीन ट्रांसफर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत तहसील सदर के मौजा चक अव्वल की 550 वर्ग मीटर नजूल भूमि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRC) को आवंटित की जाएगी। यूपी मेट्रो के अनुरोध पर यह जमीन बिना किसी शुल्क के विशेष शर्तों के साथ दी जा रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला विशेष परिस्थिति में लिया गया है और इसे भविष्य में नजीर के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

पशु चिकित्सा छात्रों को बड़ी राहत

राज्य सरकार ने पशु चिकित्सा के छात्रों के इंटर्नशिप भत्ते में तीन गुना बढ़ोतरी का फैसला किया है। अब 4,000 रुपये प्रतिमाह मिलने वाला भत्ता बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया गया है। इसका लाभ पं० दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय और गो अनुसंधान संस्थान (मथुरा), आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (अयोध्या) और सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (मेरठ) के छात्रों को मिलेगा।
सरकार का मानना है कि इससे पशुपालन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा।

मिर्जापुर में बनेगी नई यूनिवर्सिटी

पूर्वांचल के मिर्जापुर जिले में ‘सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी’ की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। यह विश्वविद्यालय निजी क्षेत्र में चुनार तहसील के ग्राम समसपुर में 50.45 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा।

बिजली ढांचे को मिलेगा बल

प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए मिर्जापुर में 765/400 किलोवोल्ट का अत्याधुनिक पूलिंग उपकेंद्र स्थापित करने का फैसला भी लिया गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,799 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही संबंधित ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। सरकार के इन फैसलों को राज्य के बुनियादी ढांचे, शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...