back to top

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “उत्सव वंदेमातरम्” का आयोजन किया। शाम 5 बजे से 8 बजे तक चले इस कार्यक्रम में देशभक्ति, संस्कृति और स्वतंत्रता चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (रेडियो वायरलेस) आशुतोष पांडेय एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आकाशवाणी लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना पांडेय ने स्वागत भाषण में कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रयास है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग के लिए भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह का आभार व्यक्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत भातखण्डे विश्वविद्यालय के छात्र कलाकारों द्वारा छह छंदों सहित ‘वंदेमातरम्’ के प्रभावशाली समूहगान से हुई। ‘स्वातंत्र्य स्वरांजलि’ में आकाशवाणी के कलाकारों ने हिन्दी, अवधी और भोजपुरी में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन्होंने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। ‘लोकराग’ कार्यक्रम में अवधी और भोजपुरी लोकगीतों ने लोकसंस्कृति की सजीव झलक प्रस्तुत की।

विशेष आकर्षण के रूप में आल्हा सम्राट रामरथ पाण्डेय और उनके साथियों ने ओजपूर्ण आल्हा गायन प्रस्तुत कर वीररस का वातावरण बनाया। कविगोष्ठी ‘मातृ स्वर-धारा’ में डॉ. शिव ओम अम्बर, शिव किशोर तिवारी ‘खंजन’, हिना रिज़वी हैदर और डॉ. सुमन दुबे ने राष्ट्र चेतना से ओतप्रोत कविताएँ प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘स्वाधीनता के स्वर’ में भारतेंदु नाट्य अकादमी के कलाकारों ने ‘आनंदमठ’ पर आधारित प्रभावशाली नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। ‘इतिहास के पन्नों से’ शीर्षक के अंतर्गत क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. उमाशंकर सिंह रहे तथा संचालन राजेश्वरी और नंदिनी ने किया। अंत में उप निदेशक राजीव रंजन पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कलाकार, विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...

11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट

​लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...

‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द

लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक...

700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग

लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...