back to top

एनसीसी अखिल भारतीय नौसैनिक कैम्प के से पहले इंटर-ग्रुप प्रतियोगिता में लखनऊ ग्रुप की अभूतपूर्व उपलब्धि

सम्मान समारोह में ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने किया कैडेटों का सम्मान, लोनावला कैंप के लिए दी शुभकामनाएं

लखनऊ, संवाददाता। 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, लखनऊ द्वारा जनवरी 2025 से अखिल भारतीय नौसैनिक कैम्प में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिताओं जैसे सर्विस सब्जेक्ट, ड्रिल, सैमाफोर, बोट पुलिंग एवं रिगिंग, तैराकी, सीमैनशिप प्रैक्टिकल तथा शिप मॉडलिंग पर विशेष ध्यान देते हुए केंद्रित प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इस गहन प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम हाल ही में आयोजित इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में देखने को मिला, जहाँ लखनऊ ग्रुप के नेवल कैडेटों ने 9 में से 7 प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।


इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में हाल ही में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, लखनऊ में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कैडेटों को सम्मानित किया और उनके अनुशासन, समर्पण तथा कड़ी मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता 3 यूपी नेवल यूनिट के अधिकारियों एवं प्रशिक्षण स्टाफ के समर्पित प्रयासों तथा कैडेटों के कठोर परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल यूनिट के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सम्पूर्ण लखनऊ ग्रुप के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।


इस अवसर पर उप कमांडर, प्रशिक्षण अधिकारी और कमान अधिकारी – 3 यूपी नेवल एनसीसी एवं 66 यूपी एनसीसी बटालियन, रायबरेली भी उपस्थित थे, जिन्होंने सभी प्रतिभागी कैडेटों को सितम्बर माह में लोनावला में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय नौसैनिक कैंप के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल एक शुरुआत है, हमें राष्ट्रीय स्तर पर और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...

251 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

बुद्ध पूर्णिमा : गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम​ सनातन महासभा द्वारा आयोजित 151वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जनसैलाब ​सामाजिक सद्भाव यज्ञ...

दर्शकों को जज्बात में डुबो गयी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

मंच पर खूबसूरत मोड़ सा सजा नाटक 'वो अफसाना' 20वीं सदी की सबसे चर्चित सच्ची प्रेम कहानीलखनऊ। मोहब्बत वह शय है जिसमें हारकर भी शख्स...

वैसाख पूर्णिमा पर 11 वेदियों से की गयी गोमती आरती

भगवान बुद्ध की स्मृति में भी दीप भी प्रज्जवलित किए गएलखनऊ। वैशाखा मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को डालीगंज में स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर...

लोग थिएटर के बजाय मोबाइल पर कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं : सोनिया बंसल

आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'लखनऊ। सोनिया बंसल जो बिग बॉस से सुर्खियों में आई थीं, अब अपनी आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'...