back to top

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार के 4 लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 33.50% वोटिंग, मतदान जारी

पटना। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में गुरुवार को बिहार में हो रहे मतदान में दोपहर एक बजे तक चार लोकसभा क्षेत्रों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में 33.50 प्रतिशत तथा नवादा विधानसभा क्षेत्र में 37.00 प्रतिशत मतदान हुआ है।

औसतन 33.50 प्रतिशत

बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर एक बजे तक बिहार के चार लोकसभा क्षेत्र औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में औसतन 33.50 प्रतिशत तथा नवादा विधानसभा क्षेत्र में 37.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में दोपहर एक बजे तक क्रमश: 34.00 प्रतिशत, 33.00 प्रतिशत, 37.00 प्रतिशत और 29.00 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जमुई और नवादा लोकसभा क्षेत्रों में

जमुई और नवादा लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के बहिष्कार की कुछ घटनाओं के अलावा पुलिस ने औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 9 से एक केन बम सहित तीन बम बरामद किए हैं। बिहार में इन पांच सीटों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए नक्सल प्रभावित सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्ध सैनिक बल की तैनाती सुनिश्चत की गई है।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...