back to top

वंचित वर्ग के हक में लोहिया का संघर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सदैव पथ प्रदर्शक रहेगा: सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में गैर-कांग्रेसवाद की अलख जगाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वंचित वर्ग के हक में डॉ लोहिया का संघर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सदैव पथ प्रदर्शक रहेगा।

योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा,सप्त क्रांति’ के सूत्रधार, प्रखर समाजवादी चिंतक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

योगी ने कहा, गरीब, किसान, श्रमिक और वंचित वर्ग के उत्थान एवं सामाजिक न्याय को लेकर आपका (लोहिया का) संघर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सदैव पथ प्रदर्शक रहेगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

मौर्य ने कहा, डॉ. राम मनोहर लोहिया जी ने सशक्त लोकतंत्र की स्थापना हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर सामाजिक न्याय एवं समानता की एक अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत की।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर कहा,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर राजनीतिक चिंतक एवं समाजवादी राजनेता डॉ० राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।

डॉ लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को हुआ था और उनका निधन 12 अक्टूबर 1967 में हुआ था। लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी विचारों को मानने वाले थे। उन्होंने वंचित समुदायों के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए मजबूती से काम किया और कांग्रेस के तत्कालीन आधिपत्य के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम भी किया।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

महाराष्ट्र : सरपंच के उपचुनाव में दिवंगत सरपंच की पत्नी को करना पड़ा हार का सामना

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को दिवंगत सरपंच की पत्नी को हार...

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...