back to top

लोहिया की विचारधारा हमेशा प्रासंगिक रहेगी : अखिलेश यादव

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी नेता एवं चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोमतीनगर लखनऊ स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

अखिलेश यादव ने डॉ. राममनोहर लोहिया की 56वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लोहिया की विचारधारा हमेशा प्रासंगिक रहेगी। सामाजिक अन्याय और विषमता के विरूद्ध उनकी सप्तक्रांति की अवधारणा को अपनाते हुए पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व नेता विरोधी दल राज्य विधानसभा रामगोविन्द चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा विधायक अवधेश प्रसाद ने भी डॉ. लोहिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज की परिस्थतियों में देश और समाज को कोई दिशा दे सकता है तो वह हैं डॉ. राममनोहर लोहिया के सिद्धांत। जो शोषित, वंचित, पीड़ित हैं, उन्हें समाज में हक और सम्मान दिलाने के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया और नेताजी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया है। उन्हीं सिद्धांतो और मूल्यों पर चलकर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब साथ आने की बात हो गई, गठबंधन की बात हो गई तो सीटों का भी कोई बड़ा मसला हीं है। भाजपा को घबराहट है कि उसका सफाया होता जा रहा है। जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा को ढक देना, टीन शेड लगा देना, गेट पर ताला लगाना क्या नियत थी इनकी। क्या छुपाना चाहते थे?

श्री यादव ने कहा कि गोमती रिवरफ्रंट और समाजवादी म्यूजियम को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। इनमें जनता का पैसा लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को चोट पहुंचाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए और इंडिया गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा।

कार्यक्रम में अम्बिका चौधरी पूर्व मंत्री, जयशंकर पाण्डेय पूर्व विधायक, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद तथा डॉ. मधु गुप्ता, आरके चौधरी, रफीक अंसारी विधायक, जासमीर अंसारी एमएलसी, रविदास मेहरोत्रा विधायक, जयप्रकाश अंचल विधायक, प्रदीप यादव विधायक, रामबृक्ष सिंह यादव पूर्व एमएलसी, दीपक रंजन एवं डॉ. राजपाल कश्यप, सुनील साजन, आनंद भदौरिया सभी पूर्व एमएलसी, अनूप सांडा पूर्व विधायक, हाफिज उस्मानी पूर्व सूचना आयुक्त, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, सुशील दीक्षित महानगर अध्यक्ष, पवन मनोचा, पूजा शुक्ला और सैनिक प्रकोष्ठ के भी पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...