back to top

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्थानीय अधिकारी रोज़ करें समीक्षा : योगी

सर्वे, कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग से कम की जाये मृत्यु दर कोरोना से जंग जीतने के लिये लोगों को खुद करना होगा नियमों का पालन सभी ज़रूरतमंदों को दिया जाये अनाज, नये राशन कार्ड बनाये जायें मनरेगा के तहत काम देने के लिये गांवों में कराई जाये मुनादी रोज़गार देने के लिये कृषि, सिचाई और अन्य विभाग बनाये कार्ययोजना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल और नगर आयुक्त रोज़ बैठक करें। ये सभी कोविड-19 की रोकथाम के बारे में सकारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि अच्छी कार्ययोजना बनाकर लागू करने से कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सकता है। डोर टु डोर सर्वे, काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग, सक्षम सर्विलांस, ज़्यादा से ज़्यादा रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग के माध्यम से मृत्यु दर को प्रभावी ढंग से कम किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलॉक की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना से जंग के लिए सभी को सोशल डिस्टेंसिंग, अनिवार्य रूप से मास्क लगाना, बिना ज़रुरत घर से बाहर न निकलना, भीड़ इकट्ठा न करना जैसे नियमों का लगातार अनुपालन खुद ही सुनिश्चित करना होगा, इससे कोरोना के प्रसार को रोकने में काफी मदद मिलेगी। समय-समय पर साबुन से हाथ धोने और सैनिटाइजर के प्रयोग से भी इस पर काफी नियन्त्रण किया जा सकता है। कोरोना के खिलाफ जंग में हम सबको एकजुटता दिखानी होगी।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता को यह बताया जाए कि बहुत ज़रुरत पड़ने पर ही वे घर के बाहर निकलें। बाहर निकलने पर मास्क ज़रूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

योगी ने कहा कि सभी जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया जाये। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उनके राशन कार्ड तुरंत बनाये जायें और राशन उपलब्ध कराया जाये। सभी जिलों में कोविड एवं नाॅन कोविड अस्पतालों में सभी ज़रूरी सुविधाओं के साथ-साथ डाॅक्टरों और दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, अस्पतालों की साफ-सफाई के साथ-साथ समय-समय पर सैनिटाइजेशन भी कराया जाए। अस्पतालों में एम्बुलेंस के साथ-साथ व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और ऑक्सीजन की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए गांवों मुनादी करवाई जाये, जिससे रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा रोजगार मिल सके इसके लिए कृषि, सिंचाई, उद्यान आदि विभाग रोजगार देने की कार्ययोजना बना लें। ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, एमएसएमई आदि के माध्यम रोजगार देते हुए प्रदेश का नव निर्माण किया जा सकता है।
योगी ने कहा कि ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, नगर विकास विभाग स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फाॅगिंग का कार्य निरन्तर करते रहें। लोगों को शुद्ध पेयजल की सप्लाई उपलब्ध कराई जाए। इसी तरह चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग यह सुनिश्चित करें कि सभी सीनियर डाॅक्टर राउण्ड पर रहें। पैरामेडिक्स समय-समय पर मरीजों का परीक्षण करते रहें।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

अखिलेश यादव बोले- नाम बदलने का खेल अब खत्म होगा, 2027 में जनता सरकार बदलने को तैयार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...